Thursday, July 10, 2025

नए सफाई ट्रैक्टर का पालिकाध्यक्ष ने किया शुभारंभ।

Share This

जसवंतनगर: नगर पालिका ने साफ-सफाई व दूसरे कार्यों के लिए लाखों की लागत एक नए ट्रैक्टर को खरीदा है। शुक्रवार नगर पालिका पानी की टँकी परिसर में इस नए ट्रैक्टर का आगमन हुआ। इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष सत्य नारायण शंखवार उर्फ पुद्दल ने इस ट्रैक्टर को पूजन कर नपा में वाहन समूह में सम्मिलित किया। पूजन के बाद नपाध्यक्ष पुद्दल ने मौजूद कर अधीक्षक अरबिंद शर्मा व सफ़ाई प्रभारी राम सिया से ट्रैक्टर के संचालन, गुणवत्ता और क्षमता के बारे में जानकारी ली। बताया गया है कि वर्तमान में नगर पालिका के पास 3 ट्रेक्टर व दो डीसीएम वाहन चालू हालत में हैं। इन्हीं से नगर पालिका ने नगर में साफ-सफाई, कचरा उठाना, पानी पहुंचाना और ट्रांसपोर्टेशन का कार्य किया जाता है। कई बार ट्रैक्टर के खराब होने या अन्य कार्य के लिए ट्रैक्टर का इंतजार करना पड़ता था। इस नए ट्रैक्टर से अब सभी कार्य समय पर होंगे। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता विद्याराम यादव, हेमू शाक्य, मोहित यादव समेत पालिका कर्मी लाल कुमार, नवनीत कुमार, सुभाष यादव विनय कुमार, सुरजीत सिंह, सखी, निसार अहमद आदि लोग मौजूद रहे।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

हमारा इटावा

शिक्षाविद

राजनीतिज्ञ

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

चिकित्सक

चर्चित व्यक्तिव

पत्रकार

टॉप आर्टिकल्स