Monday, December 29, 2025

‘‘मेरी लाज रखना, बाबा जी मेरी लाज रखना‘‘

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- ‘‘मेरी लाज रखना, बाबा जी मेरी लाज रखना‘‘ की संगीतमयी समधुर ध्वनियों संग भजन की प्रस्तुति पर हजारों श्रद्धालु महिला-पुरूष भक्तजनों ने तालियों की गडगडाहट के साथ समूचा प्रांगण श्याम की भक्ति से गुंजायमान कर दिया। भोर होने तक चले श्रीखाटूश्याम के धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालु भक्ति में सरावोर होकर आस्था की डुबकी लगाते रहे।

शुक्रवार की रात्रि कस्बा के जवाहर रोड स्थित एस0ए0वी0 इण्टर कालेज के सामने भैरूमल के मिल में श्री श्याम मित्र मण्डल भरथना के तत्वाधान् में आयोजित भव्य व ऐतिहासिक प्रथम श्रीश्याम संकीर्तन महोत्सव में आकर्षक व अद्भुत साजसज्जा के बीच हारे का सहारा बाबा श्रीखाटूश्याम की भव्य प्रतिमा के साथ महाराज गजानन, श्रीरामदरबार, राधाकृष्ण, माँ भगवती दुर्गा, बालाजी आदि देव शक्तियों को उच्च सिंहासन पर विराजमान किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सम्पन्न हुए पूजन अर्चन के उपरान्त भजन सम्राट संजय मित्तल कोलकाता, मीनू शर्मा वृन्दावन, राकेश लख्खा, मनीष शुक्ला द्वारा ‘‘मेरी जिन्दगी के दिन चार चाहे कम देना, हमें खाटू में अगला जनम देना‘‘, ‘‘बाबा तेरी लाज बचाने आयेगा‘‘, ‘‘श्यामली सूरत पे मेरा दिल दीवाना हो गया‘‘, ‘‘तेरी शरण में आया मैं बाबा, मेरी लाज रखना, बाबा जी मेरी लाज रखना‘‘, ‘‘हारा हूँ बाबा पर तुझपे भरोसा है‘‘, ‘‘हारे का सहारा है, मेरा खाटूनरेश‘‘ सहित संगीतमयी समधुर ध्वनियों के बीच कई मनमोहक भजनों के साथ हजारों की संख्या में मौजूद श्रद्धालु महिला-पुरूष भक्तजनों ने सामूहिक रूप से बाबा खाटूश्याम का गुणगान कर सर्वकल्याण की कामना की तथा तालियों व उद्घोंषों से समूचा पाण्डाल गुंजायमान कर दिया। सुगन्धित पुष्पों की वर्षा के बीच भजनों की रसधारा ऐसी प्रवाहित हुई, कि भोर होने तक श्रद्धालु महिला-पुरूष भक्तजन एक ही स्थान पर बैठकर आस्था की डुबकी लगाते रहे। फोटो-

Share This
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आस्था का केन्द्र है ‘‘प्राचीन शिव मन्दिर रमायन (भरथना)‘‘

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- इस सृष्टि के आदि देव, देवों के देव महादेव को शिवशंकर, भोलेनाथ और भूतनाथ आदि अनेक नामों से जिन्हें...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी