युवक की हत्या से परिवार में मचा कोहराम

Share This

भरथना- बीते बुधवार की शाम क्षेत्र में उस वक्त सनसनी के साथ अफरा-तफरी फैल गई, जब पुणे से नौकरी कर अपने घर एक युवक आया और वह अपनी भाभी के साथ जवारे में शामिल होने के लिए जा रहा था। तभी पहले से घात लगाए बैठे तीन युवकों ने सड़क से खींचकर युवक को कमरे में बंद करके बका से युवक की हत्या कर दी। तीनों हत्यारे युवक की हत्या कर मौके से फरार हो गए।

कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत नगला चित्त में होटल कर्मचारी को सिर्फ इस बात को लेकर मौत के घाट उतार दिया गया, कुछ माह पहले युवक से मामूली कहासुनी हो गई थी, जिससे इन लोगों ने रंजिश मान ली और मौका पाकर 3 लोगों ने सड़क से खींचकर घर में घटना को अंजाम दिया। युवक होली पर पुणे से नौकरी करके अपने घर गांव नगला चित्त् आया था, बुधवार रात युवक को घर में खींचकर तीन लोगों ने बका से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस की जांच में आठ माह पुराने विवाद के चलते वारदात की बात बतायी। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी, एएसपी ग्रामीण और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसएसपी ने आरोपियों के पकड़ने के लिए तीन टीमें लगाई हैं।

गांव नगला चित्त निवासी 28 वर्षीय राजेश पूना के एक होटल में काम करता था। होली की छुट्टी पर घर आया था। बुधवार को गांव से जवारे निकल रहे थे। इसी में शामिल होने के लिए राजेश, भाभी कांती के साथ घर से निकला था। कांती ने बताया कि हम लोग कुछ ही दूरी पर पहुंच पाए थे, कि पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने दो लोगों के साथ मिलकर राजेश को घर में खींच लिया। उसने शोर मचाकर जब तक आसपास के लोगों को बुलाया, तब तक आरोपियों ने गर्दन पर बका मारकर राजेश की हत्या कर दी। घटना की जानकारी राजेश के परिवार को हुई, तो मौके पर पत्नी आरती व मां उमा देवी पहुंच गई। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक रणबहादुर सिंह मय फोर्स के पहुंच गए। कुछ ही देर में एसएसपी संजय कुमार वर्मा और एएसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह भी पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। शव आरोपियों के घर में पड़ा मिला था। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह भेज दिया। मृतक के गांव में गुरुवार को सन्नाटा पसरा हुआ है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है और युवक के हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। साथ ही आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। आरोपी मृतक के दूर के रिश्तेदार भी बताए जा रहे हैं, जिनका 8 माह पूर्व कोई विवाद हुआ था।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ईंटों से नहीं, इष्ट से जुड़ा है इटावा नाम का रहस्य, इष्टिकापुरी है हमारा इतिहास

जब आपसे कोई पूछे कि क्या इटावा का नाम ईंटों के कारण पड़ा, तो आप पूरे आत्मविश्वास के साथ उन्हें बता सकते हैं कि...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी