बेटियों को विदा कर परिजनों संग बिलखे सदस्य

Share This

जसवंतनगर (इटावा)- यहां के मिडिल स्कूल प्रांगण में रविवार शाम बहुत ही मार्मिक दृश्य उस समय उत्पन्न हो गया,जब 21 नवविवाहित कन्याओं की विदा हुई।

इनके परिजन तो अपनी बेटियों की विदाई को लेकर विलाप कर ही रहे थे,!भारत विकास परिषद ‘संस्कार’ शाखा के सदस्य भी अश्रुपूरित थे।

कई पदाधिकारियों और सदस्यों को नवविवाहिता कन्याओं के गले से लिपटकर रोते हुए देखा गया।ऐसा लग रहा था ,जैसे उनकी अपनी बेटी की विदाई वह कर रहे है। यह हृदय विदारक दृश्य देख वहां एकत्रित लोग भी बिलख पड़े, उनकी आंखे भी नम थी।

भाविप’संस्कार’शाखा द्वारा,जिन 21 गरीब कन्याओं की निशुल्क शादी कराई गई। वह सभी रविवार रात 8 बजे समारोह स्थल से अपने अपने जीवन संगी के साथ अपनी ससुरालों को रवाना हो गई। संस्कार संस्था द्वारा दिया गया दहेज भी दूल्हा परिवार को भाविप सदस्यों द्वारा सौपाया गया।दहेज के सामान को ले जाने के लिए एक-एक वाहन भी मुहैया कराया गया।

संस्कार शाखा के अध्यक्ष श्याममोहन गुप्ता, सचिव जवाहर लाल शाक्य ,कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता खाद वाले, गणेश यादव, प्रांतीय पदाधिकारी हरिमोहन राजपूत आदि ने बताया कि हम लोग 20 दिन से निर्धन कन्याओं के इस विवाह समारोह की तैयारियों में जुटे थे। हमारे साथ हमारी शाखा के अन्य सदस्य भी रात दिन लगे रहे। हमें भारी उत्साह था कि हम इन कन्याओं को हाथ पीले कर उनका जीवन बसा रहे हैं, मगर विदाई की वेला तो वास्तव में मार्मिक होती है। जब इन सभी विवाहित नव जोड़ों को विदा करने की वेला आई, तो हमारे दिल स्वयं ही आंसुओं से भर गए और हम अपने आंसुओं पर काबू नहीं कर सके।हमारे विवाह प्रभारी पवन गुप्ता, तो इतना भावविह्वल होकर रोए कि उन्हे संभालना मुश्किल हो गया।

हम लोगों ने कन्यादान करते, सभी कन्याओं का जब चरण वंदन किया,तब हमें एहसास हो रहा था,हम अपनी बेटी की ही शादी कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक हमारी शाखा 12 आयोजनों के जरिए कुल 226 कन्याओं के हाथ पिछले 14 वर्षों में पीले कर चुके हैं। आगामी वर्षों में भी जसवंत नगर के दानदाताओं और सहयोगियों की मदद से सामूहिक निशुल्क विवाह समारोह आयोजित करते रहेंगे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

अर्जुन सिंह भदौरि‍या ने कि‍या ‘लाल सेना’ का गठन

जि‍ले में अर्जुन सि‍हं भदौरि‍या ने गांवों के लोगों  को संगठि‍त कर सशस्‍त्र लाल सेना बनाकर क्रान्‍ि‍त के लि‍ये  पूर्ण  तैयारी कर ली थी।...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी