Sunday, December 7, 2025

मानसिक रोगों के रोगियों को झाड़-फूंक के चक्कर में न डालें, शीघ्र इलाज कराएं

Share This

जसवन्तनगर (इटावा)- मानसिक रोग के रोगियों को स्वजनों और चिकित्सकों की मदद की जरूरत होती है ,उन्हें झाड़-फूंक के चक्कर में डालकर उनके जीवन के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। यह बात क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट रामेश्वरी प्रजापति ने शुक्रवार को यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत संबोधित करते हुए कही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया था।श्रीमती प्रजापति ने कहा कि मानसिक विकार से ग्रसित व्यक्तियों को झाड़-फूंक के चक्कर में डालने से उनकी हालत दिनोंदिन बिगड़ती है और फिर रोग असाध्य हो जाता है। उन्होने बताया कि मानसिक रोगियों को सरकार नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा देती है। इस रोग में नींद न आना, तनाव, घबराहट, जीवन के प्रति निराशा, डर लगना, व्यवहार में अचानक तेजी आना आदि लक्षण इस मानसिक रोग का शिकस्त होना दर्शाते है। उन्होंने कहा कि ऐसे रोगियों का जितनी जल्दी हो सके चेकअप कराकर इलाज शुरू करना चाहिए। उन्होंने मानसिक बीमारियों व उनके लक्षण, कारण, बचाव आदि के बारे में काफी विस्तार से जानकारी दी। अच्छे आहार, योग, व्यायाम, अच्छी नींद आदि के माध्यम से काफी हद तक मानसिक बीमारियों से बचा जा सकता है। इस दौरान कम्युनिटी केश मैनेजर रोहित कुमार यादव ने कहां कि मनोरोग अब अभिशाप नहीं है ।मानसिक स्वास्थ्य एवं शारीरिक स्वास्थ्य एक दूसरे के पूरक है। उन्होंने कहा कि ऐसे मरीज काल्पनिक विचारों की आंतरिक जिंदगी में जीता है। बाहरी दुनिया से अलग थलग पड़ा रहता है इससे उसके कामकाज के तरीके एवं एकाग्रता दोनों पर असर पड़ता है। इस कार्यक्रम में एम एंड डी ऑफिसर अविनाश द्विवेदी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ सुशील कुमार के अलावा एएनएम ,आशा,व सीएचसी स्टाफ भी मौजूद रहा।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

दुनिया में कहीं नहीं है पांच नदियों का संगम, आखिर पचनद को क्यों मिला महातीर्थराज संगम का दर्जा?

महाकालेश्वर धाम पर पांच नदियों का संगम होता है और इसे 'पचनद' के नाम से जाना जाता है। इटावा और जालौन की सीमा पर...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

टैक्स और लीगल सर्विस के लिए इटावा में प्रमुख संस्थान – Easy Advise

Easy Advise Tax and Legal Services आधुनिक जीवन में टैक्स और कानूनी मुद्दे बने रहते हैं जिनका समाधान पाना आम व्यक्ति के लिए कई बार...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

पत्रकारिता के धुरंधर वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी की उपलब्धियों का सफर

सुभाष त्रिपाठी का जन्म उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के मोहल्ला बघा कटरा, कच्चीगड़ी में हुआ। यह स्थान उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी