भरथना की संतोष कुमारी व ताखा शिक्षक को मिला एडुलीडर्स अवार्ड

Share This

रिपोर्ट विजयेन्द्र तिमोरी

भरथना,इटावा। शैक्षिक गुणवत्ता सेमिनार निपुण भारत मिशन के अंतर्गत प्रदेश के नवाचारी शिक्षकों को इस वर्ष भी एडुलीडर्स यूपी अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया है।लखनऊ स्थित उद्यमिता विकास संस्थान के ऑडिटोरियम सभागार में महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद द्वारा प्रदेश के 150 शिक्षकों को सम्मानित किया गया है।
इन शिक्षकों में भरथना विकास खण्ड क्षेत्र के कस्बा अन्तर्गत पुराना भरथना के कन्या प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संतोष कुमारी और व ताखा विकास खण्ड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नगला मके के प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक रामजी को शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान पर सम्मानित किया गया है।
महानिदेशक ने कहा कि निपुण भारत मिशन को जन अभियान बनाकर बच्चों के सपनों को साकार करना है। हर जनपद में जन जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं,इसके जरिए शिक्षक निपुण भारत के लक्ष्य को प्राप्त करें इस सेमिनार में शिक्षकों ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने नवाचारों तथा उत्कृष्ट कार्यों का प्रदर्शन किया है। कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रपति पदक प्राप्त बस्ती के शिक्षक डॉ० सर्वेष्ट मिश्र ने किया,ताखा के विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम नगला मके प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक रामजी शर्मा को उनके शैक्षिक नवाचार तथा शैक्षिक उत्थान के लिए दूसरी बार एडुलीडर्स अवार्ड से नवाजा गया है।पिछले वर्ष राज्य शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी ने सम्मानित किया था।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एडी बेसिक श्याम किशोर तिवारी, सहायक एडी बेसिक रामचंद्र सिद्धार्थ,उद्यमिता प्रमुख अखिलेश मौजूद रहे। दोनों शिक्षकों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,खंड शिक्षा अधिकारी ताखा,भरथना, डीसी ज्ञानेंद्र,मनोज धाकरे,एसआरजी, एआरपी और जनपद के शिक्षकों ने बधाई के साथ शुभकामनाएं दी हैं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

एक ज़िला, अनेक स्वर — बोलियों का जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद उत्तर प्रदेश के उन विशेष क्षेत्रों में शामिल है जहाँ भाषायी और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय मेल देखने को मिलता है। यह...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी