पत्नी के नोयडा जाने से दुःखी पति फांसी पर झूला घर के निकट पेड़ पर फांसी लगाई चार बेटियों के पिता ने

Share This

ऊसराहार,इटावा। ऊसराहार थाना क्षेत्र ग्राम दौलतपुर में एक पत्नी के नोएडा चले जाने से क्षुब्ध पति ने घर के निकट पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या करली। आत्महत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची ऊसराहार पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। जबकि मृतक के परिजनों में बुरी तरह कोहराम मचा हुआ है।

ऊसराहार क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर निवासी विमलेश यादव 40 वर्ष ने मंगलवार को अपने मकान के पास खड़े एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या करली ग्रामीणों ने मृतक के शव को पेड पर झूलता देखा जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई,जबकि परिजनों में बुरी तरह कोहराम मच गया।
घटना स्थल की जांच पड़ताल करते हुए थानाध्यक्ष गंगादास गौतम को परिजनो ने बताया विमलेश के पांच बच्चे है जिनमे चार बेटियों में दो बेटियों की शादी हो चुकी है। विमलेश की पत्नी पिछले कई दिनो से अपने पति विमलेश को अपने साथ नोएडा लेजाना चाह रही थी। लेकिन विमलेश अपनी पत्नी के नोयडा रहने के लिए के निर्णय से खिलाफ था,बाबजूद पत्नी विमलेश पर नोयडा चलने का दवाव बना रही थी लेकिन विमलेश ने नोएडा जाने से साफ मना कर दिया। जिसपर दोनों पति-पत्नी के मध्य मामूली अन-मन वह रही थी,इसी बीच विमलेश की पत्नी तीन दिन पहले नोएडा चली गई जिसके बाद विमलेश उदास रहने लगा और मंगलवार को उसने मकान के पास खडे पेड पर फांसी लगा कर आत्महत्या करली ।थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर घटना की नये सिरे से जांच पड़ताल शुरू की जाएगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

१३ वीं और १४ वीं शताव्दी में इटावा

सन् ११९४ ई० में दिल्ली और कन्नौज के हिंदू राज्यों के पतन हो जाने के बाद यह जिला दिल्ली की मुस्लिम शक्तियों के अधीन...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी