Saturday, September 28, 2024
Homeखबरेघर में आग लगने से नगदी सहित सामान जलकर राख

घर में आग लगने से नगदी सहित सामान जलकर राख

घर में आग लगने से नगदी सहित सामान जलकर राख
इकदिल, थाना क्षेत्र के ग्राम सितौरा पंचायत के नगला गहलौत में शुक्रवार की देर रात अचानक छप्पर में आग लगने से सामान जलकर राख हो गया। आगजनी की घटना में हजारों की संपत्ति जलने का अनुमान है। स्वजन के मुताबिक आग चिराग से लगी। घटना के दौरान पीड़ित परिवार के लोग घर से बाहर गए हुए थे। घर में दो बेटियां थी मौजूद । जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात में अचानक घर में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक आग ने पूरे घर को जला दिया। स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग की चपेट में आने से अन्य घरों को बचाया गया। आग लगने से घर में रखा पलंग, बक्सा, कपड़ा, साइकिल, अनाज व घर मे रखे ₹20000 सहित अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि अग्नि पीड़ित विनोद कुमार मजदूरी करता हैं और अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। आग लगने के समय वह घर के बाहर अपनी पत्नी के साथ कई रिस्तेदारी में गये हुए थे। उनकी पुत्री मोहनी व डोली घर पर थी l पुत्रियाँ बिजली न आने के कारण चिराग जलाकर सो गई l शुक्रवार की देर रात उनके घर में आग लगने से घर का सारा सामान जल कर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार को सरकार की तरफ से दिये जाने वाले उचित मुआवजे की मांग की है। लेखपाल अमित यादव व चौकी इंचार्ज नागेन्द्र सिंह ने उक्त घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने मौखिक रूप से दी है। संबंधित क्षेत्र के राजस्व कर्मचारी से आगजनी की घटना की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। जांचोपरांत पीड़ित परिवार को मुआवजा के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इटावा का पोल

spot_img
spot_img
हमारा इटावा
प्रशासनिक अधिकारी
चिकित्सक

Advertisements

spot_img

आज की खबरें