Saturday, September 28, 2024
Homeखबरेसपा पालिका अध्यक्ष नौशाबा के कार्यकाल में हुआ करोड़ों का घोटाला -...

सपा पालिका अध्यक्ष नौशाबा के कार्यकाल में हुआ करोड़ों का घोटाला – संटू गुप्ता

इटावा, 23 जून 2023: पिछले कार्यकाल में पालिका अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी ने मिलकर करोड़ों का घोटाला किया है, जिसके चलते इटावा नगर पालिका परिषद का नाम बदनाम हुआ है। यह खुलासा संटू गुप्ता ने नगर पालिका की पहली बोर्ड बैठक में किया।

उन्होंने ये भी बताया की नगर पालिका इटावा में 172 कर्मचारियों के वेतन की अवैध निकासी की जा रही है। 172 कर्मचारियों में प्रत्येक का मासिक वेतन अगर 10000 भी माना जाये तो ये पिछले 5 वर्ष में लगभग 10 करोड़ से अधिक होंगे।

संटू गुप्ता ने आगे बताया की करोड़ों रुपये की मशीनें जो नगर पालिका परिषद के उपयोग के लिए खरीदी गई थीं, अब धूल फांक रही हैं। यह करोड़ों का घोटाला स्थानीय निवासियों के बीच बड़ी सनसनी का विषय बन गया है। संटू गुप्ता ने उच्च प्रशासनिक अधिकारियों से तत्काल जांच किये जाने की मांग की।

सपा पालिका अध्यक्ष के कार्यकाल में हुए घोटाले ने इटावा की जनता को बहुत ही निराशा महसूस हुई है। नगर पालिका के कार्य उस समय अत्यंत लचर और अनुपयुक्त हो गए थे।इटावा की जनता इस घोटाले से बेहद दुखी है और उन्हें सरकार से न्याय की उम्मीद है।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल संटू गुप्ता के आरापों की जांच के निर्देश दिए जाने चाहिए हैं और दोषी पालिका अध्यक्ष एवं अधिकारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए। मंच पर विधायक सदर सरिता भदौरिया, पालिका नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति गुप्ता भी उपस्थिति रही।

इटावा का पोल

spot_img
spot_img
हमारा इटावा
प्रशासनिक अधिकारी
चिकित्सक

Advertisements

spot_img

आज की खबरें