Sunday, September 22, 2024
Homeखबरेइरफान सोलंकी को कानपुर जेल से महराजगंज भेजे जाने पर भड़के शिवपाल...

इरफान सोलंकी को कानपुर जेल से महराजगंज भेजे जाने पर भड़के शिवपाल सिंह

इटावा आज समाजवादी पार्टी ने सैफई के हेंवरा में स्थित चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज में बड़े धूमधाम से चौधरी चरण सिंह की 120 वीं जयंती मनाई गई इस मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मैनपुरी सांसद डिंपल यादव जसवंत नगर से विधायक शिवपाल सिंह यादव इस कार्यक्रम में मौजूद रहे इसी के साथ-साथ जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता बूथ प्रभारी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। पुराने मन से सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद आभार व्यक्त किया तथा जनता से उनके एक बड़ी जीत दिलाई इसके लिए बहुत-बहुत शुक्रिया अदा बोला ।

मैनपुरी से समाजवादी पार्टी से सांसद *डिंपल यादव* ने मंच से चौधरी चरण सिंह को नमन करते हुए पूरी लोकसभा की जनता को धन्यवाद आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा हम सभी जानते हैं चौधरी चरण सिंह जी हमारे किसान नेता थे उत्तर प्रदेश के अंदर भूमि सुधार का जो भी कार्य हुआ वह चौधरी चरण सिंह की वजह से हुआ उसका पूरा श्रेय उनको जाता है। जहां उन्होंने हर जाति के लोगों को जोड़ने का कार्य किया समाज को जोड़ने का काम किया सभी को सम्मिलित किया सभी को संसद ले जाने का काम किया। आप सब जानते हैं मैनपुरी भोगांव करहल किशनी जसवंतनगर इन सभी विधानसभाओं ने इतिहास रचने का काम किया है। मैं पूरी लोकसभा सीट के लोगों का धन्यवाद देना चाहती हूं जो साथ जो समर्थन जो समाजवादी विचारधारा को दिया है नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम किया है।

शिवपाल सिंह यादव  देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को नमन करते हैं चौधरी साहब किसान नेता के रूप में जाने गए तथा वह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी रहे उन्होंने स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी है। फिर वह राजस्व मंत्री बने कृषि मंत्री बने मुख्यमंत्री बने गृह मंत्री बने फिरते देश के प्रधानमंत्री भी बने। वह जब भी मंत्री बने मुख्यमंत्री बने उन्होंने किसानों के हित में शानदार निर्णय लिए इसलिए उनके पास सब पद होते हुए भी किसान नेता के रूप में उभरे थे। बिना किसानों की तरक्की के यह देश तरक्की नहीं कर सकता है चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के संस्थापक थे आज हमारे बीच में नहीं है हमारे नेता जी नेताजी की बहुत-बहुत कल्पना थी इस कालेज के बारे में गांव के बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले ।
स्वर्गीय नत्थू सिंह जी दर्शन सिंह जी राम प्रकाश गुप्ता जी स्वर्गीय राम बहादुर मिश्रा जी स्वर्गीय दर्शन सिंह इन लोगों ने इस कॉलेज की स्थापना की थी। चौधरी चरण सिंह की जयंती पर इन लोगों को भी हम नमन करना चाहते हैं।
मैनपुरी की लोकसभा सीट पर जो चुनाव हुआ है मैनपुरी लोकसभा सीट के चारों विधानसभा सीटों पर डिंपल यादव की ऐतिहासिक जीत कराई है उनको धन्यवाद देते है एक तरफ सरकार और एक तरफ सरकार के इशारे पर पुलिस किस तरीके से काम कर रही थी उसके बावजूद भी जीत दिलाई।
सरकार का आतंक उसके साथ पुलिस फोर्स का आतंक जिससे वोट अधिक न पड़ पाए। लेकिन वोट तब भी हमारे बहादुर सपा कार्यकर्ताओ ने रात दिन कुछ नही देखा और रिकॉर्ड जीत कराई।वैसे तो मैनपुरी लोकसभा जीते खतौली बी जीते रामपुर भी जी जाते अगर वह बेईमानी न होती तो। बेईमानी की वजह से रामपुर को हरा दिया गया। इस तरीके से कोई नेता की हार नहीं होती है अगर बेईमानी से नेता की हार होती है तो जनता की हार होती है जनता को हराया गया है।

मैं अभी प्रयागराज गया रायबरेली गया प्रतापगढ़ के जिले कुंडा भी गया तो वहां देखा समाजवादी पार्टी के लोगों पर उत्पीड़न हो रहा है मैं नेताजी के मंत्रिमंडल में भी शामिल रहा हूं अखिलेश यादव के भी मंत्रिमंडल में शामिल रहा हूं अखिलेश यादव नेता जी के नेतृत्व में था उनको भी इज्जत देते थे उनका सम्मान करते थे आज उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रहा है हमारे लोगों पर कितना उत्पीड़न हो रहा है। अगर अखिलेश यादव कानपुर विधायक से मिलाई करने चले जाते हैं तो तो उसका ट्रांसफर 500 km दूरी पर महाराजगंज कर दिया जाता है यह उत्पीड़न नहीं तो क्या है नेताजी और अखिलेश के जमाने में विपक्ष के लोगों को भी सम्मान दिया जाता था लेकिन अब क्या हो रहा है हम अब भी डरे नहीं हैं थके नहीं हैं 2007 से 12 तक कभी बैठे नही थे हम अब भी किसी समाजवादी नेता का उत्पीड़न नहीं होने देंगे हम लोग संघर्ष ले लिए निकलेंगे जनता के चुने हुए लोग है उनका उत्पीड़न नहीं सहेंगे। चौधरी साहब की जयंती है चौधरी साहब ने भी बहुत संघर्ष किया अंग्रेजों की लड़ाई लड़ी वह जेल भी गए थे हम लोगों को नेताजी से सीखे थे समाजवादी पार्टी का जो भी कार्य करता है उसके साथ अन्याय होगा किसी भी तरीके से उत्पीड़न किया जाएगा सरकार के इशारे पर हम उसे बर्दाश्त नहीं करेंगे संघर्ष करेंगे 2024 के चुनाव में मैनपुरी लोकसभा चुनाव जीता है उसी तरह 2024 की तैयारी करके इस बेईमान सरकार को हटाएंगे।

इटावा का पोल

spot_img
spot_img
हमारा इटावा
प्रशासनिक अधिकारी
चिकित्सक

Advertisements

spot_img

आज की खबरें