Saturday, September 28, 2024
Homeखबरेइटावा की बेटी अंशिका पाण्डेय बनेगी डॉक्टर

इटावा की बेटी अंशिका पाण्डेय बनेगी डॉक्टर

इटावा की अंशिका पांडे ने नीट परीक्षा 2023 में 618 अंक प्राप्त करके जनपद का नाम रोशन किया है। अंशिका ने डॉक्टर बनने का सपना पूरा किया है। अंशिका के पिता शिव शंकर पांडेय वकालत करते हैं। उन्होंने बताया कि अंशिका का शुरुआती से ही डॉक्टर बनने का सपना था और यह सपना अब साकार हो गया है। अंशिका की माता, मंजू त्रिपाठी, एक अध्यापिका हैं।

अंशिका ने बताया कि मेरे लिए हमेशा से बायोलॉजी में रुचि रही है। आज नीट परीक्षा में पास होने पर मैं बेहद खुश हूँ। इसका पूरा श्रेय अपने संस्थान, साइंस कॉन्सेप्ट क्लासेस, के आनंद मित्तल सर को जाता हैं। उन्होंने मुझे बायोलॉजी के बारे में बहुत अच्छे तरीके से पढ़ाया था, जिसके कारण मुझे यह सफलता मिली है। मुझे उनका पढ़ाने का तरीका बहुत पसंद आया और उनके इंस्टीट्यूट में अच्छा माहौल और शिक्षा मिली, जिससे यह सफलता हासिल हुई।

अंशिका अपने मामा, कवि अवनीश त्रिपाठी, के घर में रहकर 8 से 10 घंटे तक पढ़ाई करती रही। वह ज्यादातर रात में ही पढ़ाई करती थी, क्योंकि रात्रि में वातावरण शांत रहता था और उससे पढ़ाई में अधिक रुचि आती थी। परीक्षा के एक महीने पहले से ही वह 10 से 15 घंटे तक पढ़ाई करना शुरू कर दिया था।

अंशिका ने बताया कि मुझे सबसे ज्यादा पेंटिंग करना पसंद है और वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग लेना भी अच्छा लगता है। उन्होंने अपने अध्यापक, सुदीप सर, को भी धन्यवाद दिया।

अंशिका अपने परिवार में पहली डॉक्टर बनेगी और डॉक्टर बनने के बाद वह देश के लिए सेवा करना चाहती है। अंशिका पांडे की सफलता से पूरा परिवार और उनके शिक्षक भी खुश हैं। आज साइंस कॉन्सेप्ट क्लासेस में अंशिका पांडेय को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देकर मिठाई खिलाई गई।

यह भी पढ़े – साइंस कांसेप्ट क्लासेस: साइंस विषयों में सफलता के लिए एक प्रमुख कोचिंग संस्थान

इटावा का पोल

spot_img
spot_img
हमारा इटावा
प्रशासनिक अधिकारी
चिकित्सक

Advertisements

spot_img

आज की खबरें