एडीआरएम ने किया स्टेशन का निरीक्षण

Share This
भरथना- उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मण्डल के अपर मण्डल रेल प्रबन्धक धनंजय सिंह ने शुक्रवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करके यात्रियों से सम्बन्धित सुविधाओं, रेलवे स्टेशन परिसर की साफ-सफाई तथा निर्माण कार्यों की स्थिति का मौके पर पहुँचकर बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे आवास, टिकट बुकिंग कार्यालय, फुटओवरब्रिज और पार्क सहित स्टेशन परिसर के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्यों और उनके लिए उपलब्ध बजट के इस्तेमाल से जुड़ी व्यवस्थाओं को भी देखा गया। साथ ही समाजसेवियों ने एडीआरएम को ज्ञापन सौंपकर स्टेशन पर बंद प्रमुख ट्रेनों का ठहराव बहाल कराने समेत प्रमुख माँगों की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया।
निरीक्षण के दौरान समाजसेवियों देवाशीष चौहान, दरविन्दर सिंह, रवि पोरवाल छुन्नी आदि ने एडीआरएम को ज्ञापन सौंपकर कोरोना काल के बाद बंद हुए प्रमुख ट्रेनों के ठहराव दोबारा शुरू कराने की मांग की। ज्ञापन में मूरी एक्सप्रेस, संगम, देहरादून लिंक एक्सप्रेस और महानंदा एक्सप्रेस का ठहराव बहाल करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
भरथना रेलवे क्रॉसिंग संख्या 20बी पर छोटे वाहनों के आवागमन के लिए ऊपरी पुल बनवाने की मांग भी की गई। कहा गया कि रेलवे फाटक बंद होने के दौरान लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। इसके अलावा जीआरपी चौकी के समीप रेलवे की खाली भूमि पर पार्क विकसित कराने का प्रस्ताव भी रखा गया, जिससे स्टेशन परिसर की व्यवस्था बेहतर हो सके। फुटओवरब्रिज के जरिए प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में दिव्यांग और बुजुर्ग यात्रियों को होने वाली परेशानी की ओर भी अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया।
Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

Etawah Business Directory

हमारा इटावा

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती’ पांडवों ने यहीं बनाई थी ‘महाभारत युद्ध’ की योजना

जनपद इटावा डेढ़ सौ वर्ष पुराना जि‍ला है। वर्तमान में यह कानपुर कमि‍श्‍नरी में शामि‍ल है। पूर्व में यह आगरा एंव इलाहाबाद कमि‍श्‍नरी में...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा और हिंदी के साहित्यिक सेतु डॉ. कुश चतुर्वेदी की यात्रा

इटावा की धरती केवल इतिहास और संस्कृति की साक्षी नहीं रही, बल्कि इसने साहित्य, शिक्षा और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में भी ऐसी अनेक...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...