शास्त्री चौराहे पर विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ सदर विधायक सरिता भदौरिया ने फीता काटकर किया उद्घाटन

Share This

इटावा, 06 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत समेकित जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा शास्त्री चौराहे पर आयोजित विकास प्रदर्शनी का मंगलवार को भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सदर विधायक  सरिता भदौरिया ने फीता काटकर किया। प्रदर्शनी में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा उपलब्धियों को आकर्षक और जानकारीपूर्ण ढंग से प्रदर्शित किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला सूचना अधिकारी श्रीमती नीलम यादव ने सदर विधायक का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद विधायक सरिता भदौरिया ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक स्टॉल पर प्रदर्शित योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन और लाभार्थियों तक पहुंच के संबंध में चर्चा की।

प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के प्रत्येक वर्ग को सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं की सही और व्यापक जानकारी आमजन तक पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि पात्र व्यक्ति इनका लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने विकास प्रदर्शनी को जन-जागरूकता का प्रभावी माध्यम बताते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन सरकार और जनता के बीच संवाद का मजबूत सेतु बनते हैं।

उन्होंने आमजन से अपील की कि वे प्रदर्शनी में पहुंचकर विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करें और पात्रतानुसार उनका लाभ उठाएं। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश एवं देश में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है तथा जनहित की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है।

प्रदर्शनी में युवा कल्याण, महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण, स्वरोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, कृषि विकास और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों से संबंधित योजनाओं एवं उपलब्धियों को आकर्षक पोस्टरों, फ्लेक्स एवं सूचना सामग्री के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने विभिन्न स्टॉलों पर जाकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और अधिकारियों से लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल की।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा किए जा रहे जन-जागरूकता प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनियां शासन की नीतियों और योजनाओं को जनसामान्य तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं तथा लोगों को सरकारी सुविधाओं के प्रति जागरूक बनाती हैं।

इस अवसर पर हरिनारायण वाजपेई सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, संस्कृति एवं पर्यटन अधिकारी मोहित मनोहर सिंह, प्रचार सहायक अभिषेक राज तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में आमजन ने प्रदर्शनी में पहुंचकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विकासपरक योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती’ पांडवों ने यहीं बनाई थी ‘महाभारत युद्ध’ की योजना

जनपद इटावा डेढ़ सौ वर्ष पुराना जि‍ला है। वर्तमान में यह कानपुर कमि‍श्‍नरी में शामि‍ल है। पूर्व में यह आगरा एंव इलाहाबाद कमि‍श्‍नरी में...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...