शिक्षण संस्थाओं में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- ‘‘नन्द घर आनन्द भयौ, जय कन्हैया लाल की‘‘ समधुर ध्वनियों के बीच नगर की शिक्षण संस्थाओं में श्रीकृष्ण-राधा की मनमोहक वेशभूषा में सजे नन्हें-मुन्हों ने मनमोह लिया। विभिन्न धार्मिक प्रस्तुतियों के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

होली प्वाइण्ट एकेडमी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उल्लासपूर्ण वातावरण में मनायी गई। साथ ही आर्ट एण्ड क्राफ्ट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जहाँ विद्यालय को वृन्दावन की तर्ज पर आकर्षक ढंग से सजाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ निदेशक डॉ0 प्रदीप चन्द्र पाण्डेय व प्रधानाचार्य मनोज मिश्रा ने किया। राधाकृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में सजे नन्हें-मुन्हों ने नृत्य के साथ फूलों की होली की मनमोहक प्रस्तुति दी। सीनियर व जूनियर वर्ग में आयोजित उक्त प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग प्रथम स्थान सरस्वती हाउस की तनवी (कक्षा 12), द्वितीय स्थान कावेरी हाउस की शैलजा (कक्षा 10) तथा तृतीय स्थान गंगा हाउस के पीयूष शुक्ला ने प्राप्त किया। वहीं जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान सरस्वती हाउस के कुंज, द्वितीय स्थान गंगा हाउस की ओजस्वी तथा तृतीय स्थान कृष्णा हाउस की नंदनी ने प्राप्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अरूण मोटवानी, रीना शर्मा, अनुराग दीक्षित, सोनू दुबे, शालिनी चौहान, शानू वर्मा, नीरजा दुबे, सलोनी पोरवाल, रिया विश्नोई, गार्गी वर्मा, दामिनी दीक्षित, अर्चना सिंह, तृप्ति पोरवाल, निधि वर्मा, श्रेया श्रीवास्तव, यशी दीक्षित आदि का विशेष सहयोग रहा।

वहीं सेंट फ्रांसिस क्रिश्चियन स्कूल में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षाेल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप यादव उपस्थित रहे। जिन्होंने राधाकृष्ण स्वरूप में सजे नन्हें-मुन्हों का पूजन किया तथा विद्यालय प्रधानाचार्य रंजन जोसेफ ने मुख्य अतिथि श्री यादव समेत पुष्पेन्द्र यादव रिंकू का स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दही-हांडी रहा। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक निखिल कुमार, विनय यादव, दीपांशु तिवारी, अभिषेक सक्सेना, अनुज यादव, धु्रव शुक्ला, प्रतीक यादव, अनुष्का वर्मा, अंजलि यादव, अलजिया मंसूरी, पूनम, मुक्ति मसीह, स्वाति राजपूत, मानवी गुप्ता, राखी, निशा आदि का विशेष सहयोग रहा।

साथ ही संस्कृति इण्टरनेशनल स्कूल व कैम्ब्रिज मान्टेसरी में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बडे ही हर्षोल्लास व उमंगतापूर्ण माहौल में मनाया गया। बच्चों ने शिक्षकों के सहयोग से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुडी झाँकियां तैयार की तथा उनकी लीलाओं की संक्षिप्त झाँकियों की प्रस्तुति भी की। साथ ही आकर्षक वेशभूषा में नन्हें-मुन्हों द्वारा किये गये नृत्य ने लोगों का दिल जीत लिया। इस मौके पर संस्था निदेशक अंकित यादव, प्रधानाचार्य निकिता यादव, प्रियंका सिंह आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। वहीं पेरामाउण्ट थियोसोफिकल स्कूल, जयोत्री एकेडमी, माँ अम्बे पब्लिक स्कूल सहित अन्य शिक्षण संस्थाओं में बडे ही धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनायी गई।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

एक ज़िला, अनेक स्वर — बोलियों का जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद उत्तर प्रदेश के उन विशेष क्षेत्रों में शामिल है जहाँ भाषायी और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय मेल देखने को मिलता है। यह...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...