हर्षोल्लास के साथ मनाया लोक संस्कृति का पर्व ‘‘हरियाली तीज‘‘

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- हाथों में लगी मेेंहदी व हरी चूडी-आकर्षक हरे वस्त्र धारण किये श्रृंगारित महिलाओं ने बडे ही हर्षाेल्लास के साथ उमंगतापूर्ण वातावरण में भारतीय संस्कृति व लोक परम्पराओं का प्रतीक हरियाली तीज पर्व की खुशियां साझा की। साथ ही ढोलक की थाप पर सावन-भक्ति गीत गायन व नृत्य करके व झूला का लुत्फ उठाकर महिलाओं ने समधुर संगीत से माहौल गुंजायमान कर दिया।

शनिवार की शाम कस्बा के विधूना रोड स्थित शक्तिपीठ श्री बालरूप हनुमान जी महाराज हनुमान गढी (छोला मन्दिर) प्रांगण में स्थापित श्री राधाकृष्ण मन्दिर में हरियाली तीज पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हाथों में लगी मेंहदी, हरी चूडी व हरे परिधानों में सुसज्जित करीब आधा सैकडा से अधिक श्रृंगारित महिलाओं-युवतियों ने गीत गायन के बीच हिन्दुत्व की लोक संस्कृति व प्राचीन परम्पराओं का स्मरण किया। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने बताया कि हरियाली तीज एक प्रमुख हिन्दू त्यौहार है, जो श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। यह प्राकृतिक सौन्दर्य को खूबसूरती से देखने, आनन्द और उमंग अनुभव करने का एक अवसर प्रदान करता है। इस दिन महिलायें व्रत रखती है और हरे रंग के परिधान व श्रृंगार धारण करती है। साथ ही अपने पति की दीर्घायु और सुख-शान्ति की कामना के लिए हर्षोल्लास के साथ भगवान भोलेनाथ-पार्वती माता का भी पूजन अर्चन किया जाता है।

 

साथ ही ढोलक की थाप पर मौजूद महिलाओं ने सावन-विभिन्न नये-नये भक्तिगीत गायन कर समूचा प्रांगण गीतों के समधुर संगीत से गुंजायमान कर दिया। वहीं इससे पूर्व सभी महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण-राधारानी की प्रतिमा के सम्मुख पूजन अर्चन किया और बडे ही हर्षाेल्लास के साथ उमंगतापूर्ण वातावरण में हरियाली तीज पर्व की खुशियां साझा की। साथ ही सावन व अन्य भक्ति गीतों पर नृत्य उपरान्त झूला झूल जमकर लुत्फ उठाया। इस मौके पर अंजू यादव, सरिता चौहान, उर्मिला यादव, शिखा चौहान, कुसुम श्रीवास्तव, संध्या श्रीवास्तव, मंजू यादव, नन्दनी शर्मा, राधा श्रीवास्तव, शैलजा श्रीवास्तव, सुमन शर्मा, वर्षा भोसेल, शोभा, रमा राठौर, स्वीटी शारदा, राजेश्वरी आदि सहित करीब आधा सैकडा से अधिक महिलाओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जौनपुर राज्य के अधीन रहा इटावा

इस अवसर पर इटावा  के राजपूतों को वश में करने के लि‍ये आक्रमण कि‍या गया। आगे चलकर दि‍ल्‍ली के सुल्‍तानों  की शक्‍ि‍त लगातार क्षीण...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...