यूपीयूएमएस सैफई में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस कुलपति ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

Share This

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस), सैफई में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, उत्साह और गौरवपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. अजय सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सभी को राष्ट्रसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण का संदेश दिया। समारोह में चिकित्सकों, शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।

अपने संबोधन में कुलपति प्रो. डॉ. अजय सिंह ने कहा कि राष्ट्र की उन्नति और विश्वविद्यालय की प्रगति एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने सभी से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए यूपीयूएमएस को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की उत्कृष्ट स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा संस्था बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।

उन्होंने विश्वविद्यालय की भावी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य कवर, नियमित कर्मचारियों के बच्चों को निःशुल्क परामर्श एवं बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत, हरित एवं स्वच्छ परिसर के विकास, सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने तथा दिव्यांगजनों के लिए पूर्णतः सुगम परिसर तैयार करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कुलपति ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा विश्वविद्यालय कर्मचारियों की बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके अलावा रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के एमडीआर वार्ड में स्थापित डीआरटीबी-आईसीयू  का उद्घाटन भी किया गया। यह सुविधा टीबी के गंभीर एवं दवा-प्रतिरोधी मरीजों को बेहतर और समर्पित उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी सभी का मन मोह लिया। नन्हीं बच्चियों द्वारा प्रस्तुत भरतनाट्यम नृत्य ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में सांस्कृतिक रंग भर दिए और उपस्थित लोगों की खूब सराहना प्राप्त की।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और भारत माता की जय के नारों के साथ हुआ। पूरे परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का वातावरण देखने को मिला।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में 19 मई 1857 को विद्रोह, बलैया मंदिर पर अग्रेजो और विद्रोहियों में मुठभेड़

19 मई 1857 की वह सुबह इटावा की धरती के लिए साधारण नहीं थी। आगरा रोड पर जसवंतनगर स्थित बलैया मंदिर के आसपास हवा...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जीवन न्याय, विधि, हिन्दी भाषा, साहित्य और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण की ऐसी प्रेरक यात्रा है, जिसने...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...