हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का 80वाँ महापर्व

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- राष्ट्र की स्वतंत्रता का यह पर्व प्रत्येक भारतवासी को गौरवान्वित करने वाला क्षण है। आजादी के इस 80वें महापर्व को पूरे हर्षाेल्लास व राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ प्रत्येक सरकारी, अर्द्धसरकारी, निजी कार्यालयों, शिक्षण संस्थाओं में उमंगतापूर्ण वातावरण में मनाया गया।

राष्ट्र के 80वें स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय नगर पालिका परिषद कार्यालय पर पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू द्वारा सैकडों समाजसेवियों व सभासदों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया तथा सब्जी मण्डी में स्थापित महापुरूषों व शहीद पार्क में स्थापित चन्द्रशेखर आजाद व शहीद ए आजम भगत सिंह की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण कर राष्ट्रहित में उनकी बलिदानी का स्मरण किया गया। इस मौके पर कई समाजसेवियों सहित समस्त सभासदों व कर्मचारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

वहीं होली प्वाइण्ट एकेडमी में भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर संस्था निदेशक डा0 प्रदीप चन्द्र पाण्डेय ने लायन्स क्लब राधे-राधे भरथना के पदाधिकारियों के साथ तिरंगा फहराकर सलामी दी तथा पेरामाउण्ट थियोसोफिकल स्कूल के तत्वाधान में भी पंचवटी मेें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रबन्धक नीरजा पाण्डेय ने प्रधानाचार्य प्रतिभा त्रिपाठी, राखी मिश्रा, संचालक प्रवीन शुक्ला आदि के साथ देश की आन-बान-शान तिरंगा फहराया। तदुपरान्त छात्र-छात्राओं द्वारा समाज के लिए प्रेरणादायक विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक व धार्मिक नाटकों का मंचन व मनमोहक वेशभूषा में नृत्य की प्रस्तुति की गई।

साथ ही माँ अम्बे पब्लिक स्कूल व लायन्स क्लब भरथना के संयुक्त तत्वाधान् में अध्यक्ष देवेन्द्र पोरवाल, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत भरथना से निशान्त पोरवाल व अनिल श्रीवास्तव, अखिल भारतीय सफाई मजदूर यूनियन काँग्रेस के प्रदेश मंत्री सोनू कुमार आदि के नेतृत्व में पूरे उत्साह व उमंग के साथ नगर भ्रमण हेतु अलग-अलग भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति के गुंजित स्वरों के बीच विशाल तिरंगा को अपने-अपने हाथों में थामे स्कूली छात्र-छात्राओं का श्रृंखलाबद्ध मनमोहक दृश्य प्रमुख आकर्षण का केन्द्र रहा। साथ ही समाजसेवी राष्ट्रीय गीतों की समधुर ध्वनियों के बीच थिरके। तिरंगा यात्रा का पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू व थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह द्वारा झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया गया। तदुपरान्त तिरंगा यात्रा ने नगर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण किया।

इसी क्रम में तहसील कार्यालय में उपजिलाधिकारी काव्या सी (आई0ए0एस0) ने, संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल एवं कैंब्रिज मांटेसरी प्रीस्कूल में संस्थापक/चैयरमैन अजय कुमार यादव गुल्लू व निदेशक अंकित यादव ने, जयोत्री एकेडमी में संस्थापक/पूर्व चैयरमैन मनोज पोरवाल व नितिन पोरवाल ने, ब्लाक कार्यालय पर ब्लाक प्रमुख विनोद दोहरे व पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव आदि के अलावा नगर के सभी सरकारी/अर्द्धसरकारी/निजी कार्यालयों व शिक्षण संस्थाओं में संस्थाध्यक्षों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर आजादी के इस महापर्व की खुशियां राष्ट्रभावना के साथ पूरे हर्षोल्लास व उमंगता के साथ साझा की।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

बोलियों का अनूठा जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद, उत्तर प्रदेश में अपनी सांस्कृतिक विविधता और बोलियों के अद्भुत संगम के लिए जाना जाता है। ब्रज क्षेत्र के सीमांत पर स्थित...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...