बम-बम भोले के स्वरों से गुंजायमान रहे शिवालय

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- देवों के देव महादेव के पुनीत पर्व श्रावण मास के प्रथम सोमवार के शुभ अवसर पर नगर व क्षेत्र के शिवालय ‘‘बम-बम भोले‘‘ के स्वरों से पूरे दिन गुंजायमान रहे। शिवभक्तों ने भोर होते ही स्नान करके शिवपूजन का सिलसिला शुरू कर दिया। साथ ही आस्था में सरावोर महिला-पुरूष कांवरियां भी जलाभिषेक करने के लिए कतार में देखे गये।

श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन पर्व पर क्षेत्र के ग्राम रमायन स्थित महामंशापूर्ण श्री गंगाधर विश्वनाथ प्राचीन शिव मन्दिर पर भोर होते ही श्रद्धालुओं की भीड एकत्रित होने लगी। अपने आराध्य के पूजन अर्चन के लिए महिला-पुरूष भक्तजनों ने विधिवत देवों के देव महादेव का जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक करके पूजन अर्चन व फल, फूल, बेलपत्र, धतूरा, मिष्ठान आदि भेंटकर सर्वकल्याण की कामना की। वहीं गंगाजल भरकर लाये शिवभक्त महिला-पुरूष कांवरियों ने भी बम-बम भोले के गगनभेदी उद्घोषों के बीच भगवान भोलेशंकर का जलाभिषेक किया।

साथ ही विधूना रोड स्थित छोला मन्दिर प्रांगण में स्थापित शिव मन्दिर, ऊँ श्री पागलबाबा गंगासागर धाम स्थित शिव मन्दिर, मिडिल स्कूल के श्री नर्मदेश्वर महाराज, होमगंज स्थित भोलेकुटी, मोती मन्दिर, अद्दा शिव मन्दिर, डाकघर, नरसिंह मन्दिर प्रांगण में स्थापित शिव मन्दिरों समेत नगर व क्षेत्र के समस्त शिवालयों में भोर होते ही भक्तों का पूजन अर्चन के साथ जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक का क्रम शुरू हो गया, जो पूरे दिन जारी रहा। फोटो- छोला मन्दिर व पागल बाबा मन्दिर पर शिव पूजन करते श्रद्धालु।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ब्राह्मण योद्धाओं से चंद्रपाल तक, इटावा की धरती पर लड़े गए कई ऐतिहासिक युद्ध

इटावा का ११वीं और १२वीं शताब्दी का इतिहास केवल एक भू-राजनीतिक दस्तावेज नहीं, बल्कि वीरता, आत्मसम्मान और संस्कृति की निरंतर रक्षा के संघर्ष की...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...