युवाओं को नशा से दूर रहने के लिए किया प्रेरित

Share This

भरथना- युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और उन्हें नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के उद्देश्य से रविवार को विकास खण्ड कार्यालय में ‘‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’‘ अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में मेरा युवा भारत इटावा के सहयोग से किया गया। इस दौरान आयोजित वॉकथॉन (पैदल पदयात्रा) में 200 से अधिक छात्र-छात्राओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नशा मुक्ति का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं को नशे से होने वाले सामाजिक और व्यक्तिगत नुकसान के बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ ही युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, शिक्षा एवं खेलों से जुड़ने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया गया। वॉकथॉन के दौरान छात्र-छात्राओं ने करीब दो किलोमीटर तक पैदल यात्रा कर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। पदयात्रा में शामिल युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बतौर मुख्य अतिथि खण्ड विकास अधिकारी विजय शंकर प्रसाद व थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह मौजूद रहे। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि देश का भविष्य युवाओं पर निर्भर है और युवा यदि नशे जैसी बुराइयों से दूर रहेंगे, तो समाज और राष्ट्र को नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम में मेरा भारत इटावा, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की उपनिदेशक सोनिका चन्द्रा ने भी सहभागिता की। साथ ही थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम का संचालन एस0ए0वी0 इण्टर कॉलेज के पीटीआई जगदीश चन्द्र गौतम ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक भरथना आशीष कुमार एवं शिवेंद्र सिंह भदौरिया का विशेष योगदान रहा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

दुनिया में कहीं नहीं है पांच नदियों का संगम, आखिर पचनद को क्यों मिला महातीर्थराज संगम का दर्जा?

महाकालेश्वर धाम पर पांच नदियों का संगम होता है और इसे 'पचनद' के नाम से जाना जाता है। इटावा और जालौन की सीमा पर...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

इटावा की राजनीति में सादगी और सेवा की मिसाल बने समाजवादी नेता सर्वेश शाक्य

सर्वेश शाक्य जनपद इटावा के एक ऐसे नाम हैं जिन्होंने शिक्षा, सेवा और सादगी को जीवन का मूल मंत्र बनाया। उनका पूरा जीवन इस...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...