उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई, इटावा में ‘अमृत भारत फार्मेसी’ का शुभारंभ

Share This

 उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस), सैफई में मरीजों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ‘अमृत भारत फार्मेसी’ का शुभारंभ किया गया। यह पहल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व में शुरू की गई है।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, अमृत भारत फार्मेसी के माध्यम से मरीजों एवं उनके परिजनों को आवश्यक और गुणवत्तापूर्ण दवाएं किफायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे उपचार पर आने वाले आर्थिक बोझ को कम करने में मदद मिलेगी तथा आमजन की बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच और अधिक सुलभ होगी

इस अवसर पर कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने कहा कि यूपीयूएमएस सैफई मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और जनहितकारी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल उच्चस्तरीय चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना ही नहीं, बल्कि मरीजों को किफायती स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना भी है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि अमृत भारत फार्मेसी के संचालन से बड़ी संख्या में मरीजों को लाभ मिलेगा और उन्हें आवश्यक दवाएं उचित मूल्य पर उपलब्ध हो सकेंगी।

यूपीयूएमएस, सैफई द्वारा शुरू की गई यह सुविधा सुलभ, किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक और सशक्त कदम मानी जा रही है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब अंग्रेज युवराज के तमगे लेने से इंकार कि‍या डी0बी0ए0 स्कू‍ल के छात्रों ने

31 जुलाई  1921 ई0 को बम्‍बई  में इंग्‍लैण्‍ड के युवराज के आने की खुशी  में छात्रों  को तमगे  बांटे गये  कि‍न्‍तु इटावा के डी0ए0बी0...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

इटावा में ढाई दशक से ब्रेकिंग न्यूज़ की दुनिया में जनता का सबसे विश्वसनीय नाम दिनेश शाक्य

इटावा की पत्रकारिता का इतिहास सदैव समृद्ध और गौरवशाली रहा है। इस भूमि ने अनेक ऐसे पत्रकार दिए जिन्होंने सत्य, जनहित और निष्पक्षता को...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...