मुख्य विकास अधिकारी इटावा ने विकास खण्ड जसवन्तनगर का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

Share This

 मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) इटावा द्वारा शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 को विकास खण्ड जसवन्तनगर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विकास खण्ड अधिकारी कार्यालय एवं ग्राम पंचायत रायनगर स्थित गौशाला का स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न योजनाओं और व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

 

निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने कार्यालय के अभिलेखों, विकास कार्यों की प्रगति, पेंशन योजनाओं के क्रियान्वयन तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से संबंधित गतिविधियों का जायजा लिया। समीक्षा के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योजनाओं के प्रभावी संचालन तथा समयबद्ध कार्य निष्पादन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

ग्राम पंचायत रायनगर की गौशाला के निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने वहां की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने गौशाला परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा गोवंशों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त गौशाला में घन जीवामृत (वर्मी कम्पोस्ट) इकाई की स्थापना, व्यापक वृक्षारोपण तथा गोवंशों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौशाला की सभी व्यवस्थाओं को मानकों के अनुरूप संचालित किया जाए ताकि गोवंशों को बेहतर संरक्षण एवं सुविधाएं मिल सकें।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को विकास कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए गंभीरता से कार्य करने के निर्देश भी दिए गए।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

कर्म क्षेत्र महाविधालय, इटावा: अद्वितीय संस्थान

कर्म क्षेत्र महाविधालय, इटावा का एक प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान है, यह कॉलेज 1959 में लाला हजारी लाल वर्मा द्वारा स्थापित किया गया था ।...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

इटावा की एक कलम, पांच दशक और अनगिनत कहानियां — वेदव्रत गुप्ता

किसी व्यक्ति की पहचान केवल उसकी उपलब्धियों से नहीं होती, बल्कि उस लंबी यात्रा से होती है जिसमें संघर्ष, अनुभव, निरंतरता और समाज के...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...