हजारी महादेव मंदिर का निरीक्षण कर डीएम ने दिए सख्त निर्देश, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर विशेष जोर

Share This

 आगामी त्यौहारों एवं धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने सरसई नावर स्थित प्रसिद्ध हजारी महादेव मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने मंदिर प्रांगण, प्रवेश एवं निकास मार्गों, पार्किंग स्थल तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी त्यौहार के दौरान संभावित भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। साथ ही बैरिकेडिंग एवं लाइन प्रबंधन की मजबूत व्यवस्था कर श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाया जाए।

उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए कहा कि मंदिर परिसर और आसपास के मार्गों पर निरंतर स्वच्छता बनाए रखने के लिए सफाई कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई जाए। रात्रिकालीन व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा जनरेटर की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए शुद्ध पेयजल, मोबाइल टॉयलेट तथा चिकित्सा सुविधाओं की समुचित व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि मंदिर परिसर के निकट मेडिकल टीम, एम्बुलेंस और फर्स्ट-एड किट की 24 घंटे उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्रदान की जा सके।

यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि मंदिर की ओर आने वाले प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति न बनने पाए। इसके लिए वाहनों को केवल चिन्हित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा कराया जाए तथा रूट डायवर्जन योजना का कड़ाई से पालन कराया जाए।

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने श्रद्धालुओं और आमजन से भी शांति एवं सौहार्द बनाए रखने, प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने तथा अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, संबंधित थाना प्रभारी, जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित कुमार तथा मंदिर समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा की शान है जमुनापारी बकरी, इंडोनेशिया के लोग मानते है इसे गुडलक बकरी

इटावा की शान है जमुनापारी बकरी, इंडोनेशिया के लोग मानते है इसे गुडलक बकरी यूं तो इस धरा पर अनेकों पशु विचरण करते हैं भारत...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

भाजपा की जमीनी राजनीति से क्षेत्रीय नेतृत्व तक प्रशांत राव चौबे का सफर

प्रशांत राव चौबे इटावा की राजनीति में संगठनात्मक अनुभव, जनसंपर्क और सामाजिक सक्रियता के लिए पहचाने जाने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...