किशनी से बिधूना जा रही बस में ट्रैक्टर ने मारी जोरदार टक्कर, ट्रैक्टर के हुए दो टुकड़े, मां-मासूम घायल

Share This

 किशनी-बिधूना मार्ग पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जब किशनी से बिधूना की ओर सवारियां लेकर जा रही एक प्राइवेट बस में सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर का इंजन बीच से टूटकर दो हिस्सों में बंट गया। हादसे में बस में सवार एक महिला और उसका मासूम पुत्र घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, प्राइवेट बस किशनी से बिधूना की ओर जा रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने कथित रूप से लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते हुए बस में सीधी टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी और आसपास मौजूद लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर दो टुकड़ों में बंट गया।

हादसे में बस में सवार स्वाति निवासी मैनपुरी और उनका लगभग तीन वर्षीय पुत्र कनिष्क घायल हो गए। बच्चे के सिर और चेहरे पर चोटें आईं, जबकि स्वाति को भी हल्की चोटें लगीं। स्वाति ने बताया कि वह मैनपुरी के भावत पुल क्षेत्र से कन्नौज जनपद के सौरिख में एक रिश्तेदार के निधन की सूचना मिलने पर जा रही थीं। रास्ते में यह हादसा हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के कारण बस से टक्कर हुई है। दुर्घटना में ट्रैक्टर दो भागों में टूट गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

Thank You Etawah : भरोसे, मेहनत और अपनेपन के 16 साल

Thank You Etawah… इटावा लाइव की शुरुआत किसी बड़े संसाधन, टीम या चमक-दमक के साथ नहीं हुई थी। इसकी नींव एक छोटे से सपने पर...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...