विद्यार्थियों ने किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- होली प्वाइण्ट एकेडमी में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा, सौंदर्यबोध एवं टीमभावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से क्लास डेकोरेशन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ भाग लिया।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी कक्षाओं को आकर्षक चार्ट, शैक्षिक मॉडल, प्रेरणादायक उद्धरण, रंग-बिरंगी कलाकृतियों, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, भारतीय संस्कृति, विज्ञान एवं आधुनिक शिक्षा जैसे विभिन्न विषयों पर आधारित साज-सज्जा से सजाया। प्रत्येक कक्षा की रचनात्मकता, अनुशासन, स्वच्छता, विषय-वस्तु की प्रस्तुति, नवाचार तथा सामूहिक सहभागिता का मूल्यांकन निर्णायक मण्डल द्वारा किया गया। कक्षा 6 से 8 वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कक्षा 6सी ने प्रथम, कक्षा 7ए ने द्वितीय, कक्षा 8सी ने तृतीय स्थान हासिल कर अपनी सृजनात्मक क्षमता का उत्कृष्ट परिचय दिया।

इसी प्रकार कक्षा 9 से 12 वर्ग में कक्षा 12बी ने प्रथम, कक्षा 9डी ने द्वितीय, कक्षा 9बी व कक्षा 11ए ने समान अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय निदेशक डॉ प्रदीप चन्द्र पाण्डेय व प्रधानाचार्य मनोज मिश्रा ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में विजेता कक्षाओं को सम्मानित किया गया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में हुई थी ‘नदी नारे ना जाओ श्याम पैंया परूं’ गाने की शूटिंग

'नदी नाले ना जाओ श्याम पैंया परूं' गाने की शूटिंग इटावा के बीहड़ में हुई थी। यह गाना फ़िल्म 'मुझे जीने दो' का हिस्सा...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...