पिकअप की टक्कर से महिला की हुई मौत

Share This

भरथना- थाना क्षेत्र के भरथना-ऊसराहार मार्ग पर मंगलवार सुबह करीब साढ़े छः बजे तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से ऑटो सवार 72 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कन्नौज जनपद के थाना छिबरामऊ क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी संतोष कुमार पुत्र रूपलाल अपनी 72 वर्षीय मां रूपरानी और बहन ममता देवी के साथ सोमवार शाम इटावा से दवा लेकर लौट रहे थे। देर होने पर तीनों भरथना क्षेत्र के गांव रमायन स्थित अपने जीजा हरविलास पुत्र तुलाराम के घर रुक गए थे।

मंगलवार सुबह तीनों गांव रमायन से गांव निवासी आनंद माथुर पुत्र मदन लाल उम्र 38 वर्ष का ऑटो बुक करके अपने गांव के लिए निकले थे। जैसे ही ऑटो भोली चौराहे के पास पहुंचा, तभी ऊसराहार की ओर से आम से लदी तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद पिकअप चालक करीब 25 मीटर तक ऑटो को घसीटता ले गया। इसके बाद वह वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने ऑटो में फंसे घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना भिजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने संतोष कुमार, रूपरानी और ममता देवी की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें सैफई पीजीआई रेफर कर दिया। जबकि घायल ऑटो चालक का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।

सैफई पीजीआई पहुंचने पर चिकित्सकों ने रूपरानी को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थाना उपनिरीक्षक इद्दू हसन ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

लखना कालि‍का देवी मंदि‍र और कि‍ला

इटावा-औरैया राजमार्ग पर बकेवर से 3 कि‍मी. दक्षि‍ण दि‍शा में ऐति‍हासि‍क नगर लखना के समीपवर्ती  ग्राम  दलीपनगर  के जमीदार राव खुमान सि‍हं  के  पुत्र...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

इटावा में ढाई दशक से ब्रेकिंग न्यूज़ की दुनिया में जनता का सबसे विश्वसनीय नाम दिनेश शाक्य

इटावा की पत्रकारिता का इतिहास सदैव समृद्ध और गौरवशाली रहा है। इस भूमि ने अनेक ऐसे पत्रकार दिए जिन्होंने सत्य, जनहित और निष्पक्षता को...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...