भव्य स्वागत के साथ आचार्य विशुद्ध सागर जी का हुआ मंगल प्रवेश

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- जैन धर्म गुरू आचार्य 108 विशुद्ध सागर जी महाराज अपने दो दर्जन से अधिक दिगम्बर आचार्यों के साथ पद बिहार करते हुए शनिवार को प्रथम बार कस्बा में मंगल प्रवेश होने पुष्पवर्षा के साथ ढोल नंगाडों की समधुर ध्वनियों के बीच पूरे हर्षोल्लास के साथ बडे ही श्रद्धाभाव से उनका भव्य स्वागत सम्मान किया गया।

शनिवार को पट्टाचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर महाराज का अपने 28 दिगम्बर आचार्य ससंघ नगर में प्रथम बार मंगल प्रवेश हुआ। नगर की सीमा प्रारम्भ होते ही श्री दिगम्बर जैन नवयुवक मण्डल (कमेटी) भरथना के पदाधिकारीगण सहित अन्य जैन समाज के लोगों सहित नगर के गणमान्य श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा व ढोल नंगाडों की समधुर ध्वनियोें के बीच जैन धर्म गुरू आचार्य जी का भव्य स्वागत सम्मान किया। तदुपरान्त अपने-अपने हाथों मेें कलश धारण किये महिलाओं ने श्रीजी के दर्शन वन्दना के साथ नगर में मंगल प्रवेश पर उनका अभिनन्दन किया। नगर के मुहल्ला कृष्णा नगर, जवाहर रोड, सरोजनी रोड, बालूगंज आदि मार्गों पर भ्रमण करते हुए आचार्य जी की यात्रा अभिनव टाकीज के समीप प्रवचन स्थल पहुँची। जहाँ उन्होंने समाज को सकारात्मक ऊर्जा के साथ सदमार्ग पर अग्रसर रहने का सन्देश दिया तथा उपस्थित जनसमुदाय ने आचार्य जी के दर्शन कर उनका आर्शीवाद लिया। प्रवचन उपरान्त आचार्य जी कस्बा के मुहल्ला बृजराज नगर स्थित श्री दिगम्बर जैन मन्दिर पहुँचे। जहाँ साधना आदि के साथ श्रद्धालु महिला-पुरूष भक्तजनों से रूबरू हुए तथा आचार्यों की टोली ने सांय पदभ्रमण के माध्यम से ही कुदरकोट होते हुए लखनऊ के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू, बण्टी पोरवाल, भोला यादव, श्याम प्रकाश जैन, सतेन्द्र प्रकाश जैन, नरेश जैन, प्रमोद जैन, नीरज जैन, प्रशांत जैन, रिंकू जैन, उत्सव जैन, अभिषेक श्रीवास्तव, चक्रेश जैन, भानु जैन, रजत जैन सहित सैकडों की संख्या में जैन समाज सहित अन्य समाज के लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

राष्ट्रवादी स्वर : राष्ट्रकवि रामदास वर्मा निर्मोही

राष्ट्र यज्ञ में सैनिक वन , प्राणों की आहुति डालेगें। स्वतंत्रता हित विश्व युद्ध में, सावरकर व्रत पालेंगे।। यह कोई और नही राष्ट्रकवि "बल्लभ" जी के...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...