इटावा में पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज का ऐतिहासिक मंगल प्रवेश, श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत

Share This

शुक्रवार  को गणाचार्य आचार्य श्री 108 विराग सागर महाराज के परम शिष्य पट्टाचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर महाराज जी  का इटावा नगर में भव्य एवं ऐतिहासिक मंगल प्रवेश हुआ। नगर प्रवेश से पूर्व आचार्य श्री ससंघ श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर (नशियां जी) पहुंचे, जहां दिगंबर जैन साधु सेवा समिति एवं मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया।

श्रीजी के दर्शन-वंदना के उपरांत आचार्य श्री ने नगर में मंगल प्रवेश किया। इस दौरान उनका क्षुल्लक श्री 105 प्रगुण सागर महाराज एवं क्षुल्लक श्री 105 परमानंद सागर महाराज के साथ भावपूर्ण मिलन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

नगर के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जगह-जगह रंगोलियां बनाई गईं तथा धार्मिक पताकाओं, गुब्बारों और भव्य स्वागत द्वारों से पूरे मार्ग को सुसज्जित किया गया। महिला मंडल की सदस्यों ने सिर पर मंगल कलश धारण कर आचार्य श्री की अगवानी की। नगर प्रवेश के दौरान सैकड़ों स्थानों पर समाजजनों ने पाद प्रक्षालन, मंगल आरती एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। श्रद्धालु अपने घरों और प्रतिष्ठानों के बाहर खड़े होकर दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते रहे।

नगरपालिका चौराहे पर चेयरमैन ज्योति गुप्ता एवं पूर्व चेयरमैन कुलदीप गुप्ता ने आचार्य श्री का स्वागत करते हुए श्रद्धालुओं को पेयजल वितरित कराया। यात्रा छैराहा, पचराहा, राजागंज चौराहा, सीओ सिटी चौराहा, जिला परिषद, सराय शेख, तिकोनिया, पक्की सराय, नगरपालिका चौराहा, रंगलाल चौराहा और महावीर मार्ग से होते हुए श्री दिगंबर जैन मंदिर, लालपुरा पहुंची। पूरे मार्ग में जयकारों की गूंज और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।

लालपुरा जैन मंदिर के बाहर सभासद हेमलता यादव एवं सभासद प्रतिनिधि अरविंद यादव ने शरबत वितरण कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। मंदिर पहुंचने पर समिति पदाधिकारियों और समाजजनों ने पुनः भव्य स्वागत किया। इसके बाद आचार्य श्री ने श्रीजी के दर्शन कर मंच से उपस्थित श्रद्धालुओं को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद रघुराज शाक्य एवं इकदिल चेयरमैन अभिषेक गोयल ने नारियल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। जैन समाज अध्यक्ष संजू जैन ठेकेदार ने पटका पहनाकर अतिथियों का सम्मान किया।

कार्यक्रम में धर्मेंद्र जैन, पूरन जैन, रिंकू जैन, बोनू जैन, पीयूष जैन, सुनील जैन लल्ला, बंटी बनारस जैन, सोनू जैन, आदर्श जैन, अमित जैन, यश जैन, वैभव जैन, सुशील जैन, रवि जैन, मोहित जैन, रोहित जैन, विशाल जैन, गौरव कांत जैन, आर्यन जैन, प्रासुक जैन, शिशिर जैन, शुभम जैन सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। मंच संचालन महावीर प्रसाद जैन एवं चक्रेश जैन ने किया।

नगर प्रवेश कार्यक्रम में दिगंबर जैन साधु सेवा समिति, महिला मंडल, युवा मंडल, सुंदर सागर लोकसभा तथा समाज के गणमान्य नागरिकों और हजारों श्रद्धालुओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए शहर कोतवाल यशवंत सिंह, उपनिरीक्षक काशिफ हनीफ, उपनिरीक्षक मुकेश कुमार सहित पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा। वहीं नगरपालिका प्रशासन ने भी नगर प्रवेश मार्ग पर विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

दुनिया में कहीं नहीं है पांच नदियों का संगम, आखिर पचनद को क्यों मिला महातीर्थराज संगम का दर्जा?

महाकालेश्वर धाम पर पांच नदियों का संगम होता है और इसे 'पचनद' के नाम से जाना जाता है। इटावा और जालौन की सीमा पर...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...