सीएसजेएमयू परीक्षा परिणाम में विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

Share This

 छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर द्वारा आयोजित बीसीए छठे सेमेस्टर परीक्षा के परिणामों में विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। छात्रों की इस शानदार सफलता से संस्थान में खुशी का माहौल है।

 

परीक्षा में यश कुमार ने 600 में से 563 अंक (93.83 प्रतिशत) प्राप्त कर संस्थान में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं आयुष भंगर एवं लव यश सिंह ने 600 में से 554 अंक (92.33 प्रतिशत) प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

इसी क्रम में अंशिका राजावत एवं गुंजन जैन ने 600 में से 552 अंक (92.00 प्रतिशत) प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा गुंजन जैन, सक्षम, आदित्य और रुद्राक्ष शर्मा ने 600 में से 551 अंक (91.83 प्रतिशत) प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

वहीं कृति कश्यप ने 600 में से 550 अंक (91.66 प्रतिशत) प्राप्त कर संस्थान के मेधावी छात्रों की सूची में अपना स्थान बनाया।

संस्थान के प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान की ओर से विद्यार्थियों के माता-पिता और शिक्षकों को भी इस उपलब्धि का श्रेय देते हुए उनके योगदान की सराहना की गई।

संस्थान प्रशासन ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। यह उपलब्धि आने वाले विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

यह उपलब्धि न केवल छात्रों बल्कि पूरे संस्थान के लिए गर्व का विषय है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

१३ वीं और १४ वीं शताव्दी में इटावा

सन् ११९४ ई० में दिल्ली और कन्नौज के हिंदू राज्यों के पतन हो जाने के बाद यह जिला दिल्ली की मुस्लिम शक्तियों के अधीन...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जीवन न्याय, विधि, हिन्दी भाषा, साहित्य और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण की ऐसी प्रेरक यात्रा है, जिसने...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...