आठ दिवसीय समर कैम्प में आनन्दित हुए नन्हें-मुन्हें

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- कैम्ब्रिज मॉन्टेसरी प्रीस्कूल व संस्कृती इंटरनेशनल द्वारा बीती 24 मई से 31 मई तक चले आठ दिवसीय ‘‘समर कैम्प- 2026‘‘ का भव्यता के साथ समापन हो गया। नन्हें-मुन्हेें बच्चों के लिए मनोरंजन, रचनात्मकता और नई सीख को समर्पित समर कैम्प में जमकर लुत्फ उठाया।

कस्बा के मुहल्ला बृजराज नगर में संचालित कैम्ब्रिज मॉन्टेसरी प्रीस्कूल एवं संस्कृती इंटरनेशनल में आयोजित आठ दिवसीय समर कैम्प के समापन समारोह पर आयोजित भव्य कार्यक्रम का रविवार की सांय संस्था निदेशक अंकित यादव ने प्रधानाचार्य निकिता यादव, प्रबन्धक सार्थक यादव छोटू के साथ ज्ञान की देवी माँ शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित करके शुभारम्भ किया। तदुपरान्त नन्हें-मुन्हें बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम व आकर्षक वेशभूषा में नृत्य प्रस्तुत करके उपस्थित अभिभावकों का मनमोह लिया। समर कैम्प के दौरान बच्चों ने योग, कराटे, स्वीमिंग, पिकनिक, प्राचीन शिव मंदिर भरेह (चकरनगर) व यमुना-चम्बल नदियों का संगम भ्रमण, जीके क्विज एवं एयरगन शूटिंग जैसी विविध गतिविधियों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। साथ ही ड्रॉइंग एवं कलरिंग, हैंडराइटिंग और क्रिएटिव राइटिंग, स्पोर्ट्स एवं आउटडोर गेम्स, कुकिंग विदाउट फायर, आर्ट एंड क्राफ्ट, डांस, म्यूजिक और टैलेंट हंट जैसी कई रोचक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। जिनका बच्चोें ने पूरे सप्ताह जमकर लुत्फ उठाया और इन गतिविधियों के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास के लिए प्रोत्साहित हुए। विद्यालय प्रबन्धन द्वारा समर कैंप की विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अमन, साक्षी शर्मा, तृप्ति, मुस्कान बानो, मुस्कान पोरवाल, निकिता, अश्रा, अरबिया, शिवांगी सहित समस्त विद्यालय स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

महावीर स्वामी की पावन भूमि आसई गवाह है गजनवी और ऐबक की लूट की

आसई का ऐतिहासिक महत्व केवल युद्धों और आक्रमणों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान और कला के उत्कर्ष का भी केंद्र रहा...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...