सही को सही और गलत को गलत लिखने वाला ही सच्चा पत्रकार – सरिता भदौरिया

Share This

इटावा। हिंदी पत्रकारिता दिवस की 200वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में संयुक्त प्रेस क्लब इटावा के तत्वावधान में रविवार को पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के 80 से अधिक वरिष्ठ एवं नवोदित पत्रकारों को सम्मानित करते हुए दुर्घटना बीमा पॉलिसी तथा संगठन के पहचान पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सदर विधायक सरिता भदौरिया ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के समय से लेकर वर्तमान तक पत्रकारों ने देश और समाज के हित में अनेक संघर्ष किए हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता पहले भी कठिन थी और आज भी चुनौतियों से भरी हुई है। पत्रकारिता सच की आवाज है और सही को सही तथा गलत को गलत लिखना ही सच्ची पत्रकारिता है।

उन्होंने कहा कि जब कोई पत्रकार निष्पक्ष होकर सच लिखता है और उसे उसके लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है, तो यह चिंता का विषय है। ऐसे में ईमानदार और निष्पक्ष पत्रकारों को सम्मान और संरक्षण मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान करना उनके लिए भी गौरव का विषय है।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार त्रिपाठी एडवोकेट ने कहा कि पत्रकार और अधिवक्ता समाज में न्याय की स्थापना के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। दोनों ही पीड़ित और वंचित वर्ग की आवाज को बुलंद करने का कार्य करते हैं।

वरिष्ठ पत्रकार गणेश ज्ञानार्थी ने हिंदी पत्रकारिता के इतिहास और वर्तमान चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र की आत्मा है। पत्रकारों का दायित्व है कि वे निष्पक्षता और सत्यनिष्ठा के साथ समाज के सामने तथ्य प्रस्तुत करें।

समारोह में वरिष्ठ पत्रकार नरेश भदौरिया, करुणाशंकर दुबे, स्वामीशरण श्रीवास्तव, खादिम अब्बास, गणेश ज्ञानार्थी, महेंद्र सिंह चौहान, महाराज सिंह भदौरिया, धर्मलाल चतुर्वेदी, रणवीर सिंह भदौरिया, त्रिलोकी सिंह चौहान, गौरव डुडेजा और संतोष पाठक सहित 80 से अधिक पत्रकारों को अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह, दुर्घटना बीमा पॉलिसी और पहचान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाली नगर की विशिष्ट हस्तियों में सभासद पूनम पाण्डेय, गुरुद्वारा कमेटी एवं लायंस क्लब के अध्यक्ष तरनपाल सिंह कालरा, सैफई मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ सर्जन डॉ. अनिल शर्मा तथा पत्रकारों की बीमा पॉलिसी में विशेष सहयोग देने वाली भव्या भसीन को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संयुक्त प्रेस क्लब इटावा के अध्यक्ष राजेन्द्र भसीन ने कहा कि पत्रकार हितों की रक्षा और समाज सेवा उनके जीवन का उद्देश्य रहा है। उन्होंने भविष्य में भी पत्रकारों के हित में कार्य करते रहने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने एक भजन प्रस्तुत कर सभी का आभार भी व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन संगठन के महामंत्री सुधीर मिश्र ने किया। समारोह में भरथना, बकेवर, लखना, जसवंतनगर, इकदिल, महेवा, बसरेहर और उदी सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के संरक्षक राजेंद्र यादव, अनुराग गुप्ता, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया अध्यक्ष अन्नू चौरसिया, उपाध्यक्ष ओम रतन कश्यप, मसूद तैमूरी, संगठन मंत्री रघुवीर यादव, कमल मिश्रा, प्रचार मंत्री नितेश प्रताप सिंह सहित अनेक पदाधिकारियों एवं सदस्यों का विशेष सहयोग रहा

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा पर हुआ लड़ाकू जाति‍ का अधि‍कार

1761 ई0 में पानीपत के युद्ध में मराठे  अहमदशाह अब्‍दाली से हार गये । अब्‍दाली  ने भारत से जाते समय अपने बहुत  से प्रदेश...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...