भाजपा मंडल अध्यक्ष ताखा के पिता की जमीन पर बनी बाउंड्रीवॉल ढहाई, पूर्व ब्लॉक प्रमुख व पति समेत सात नामजद पर मुकदमा

Share This

ऊसराहार/ताखा (इटावा)। थाना ऊसराहार क्षेत्र के अंतर्गत किशनी-ऊसराहार मार्ग स्थित एक विवादित भूमि पर बनी बाउंड्रीवॉल तोड़े जाने के मामले में पुलिस ने समाजवादी पार्टी की पूर्व ब्लॉक प्रमुख मीरा देवी, उनके पति रामपाल सिंह यादव समेत सात नामजद तथा 3-4 अज्ञात लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामला भाजपा मंडल अध्यक्ष ताखा दीपक नंदन जाटव के पिता की भूमि से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ग्राम केशोपुरा निवासी सुरेश चन्द्र जाटव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ग्राम मुर्चा स्थित गाटा संख्या 82ख मि. में उनकी पुश्तैनी भूमि है। भूमि की सुरक्षा के लिए उन्होंने सीमेंट के पिलर लगाकर बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया था। आरोप है कि 26 मई 2026 को पूर्व ब्लॉक प्रमुख मीरा देवी, उनके पति रामपाल सिंह यादव तथा उनके सहयोगियों ने मौके पर पहुंचकर बाउंड्रीवॉल को क्षतिग्रस्त कर दिया।

पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की तथा दोबारा जमीन पर आने पर जान से मारने की धमकी दी। सुरेश चन्द्र जाटव ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी पक्ष क्षेत्र में दबंगई के बल पर भूमि संबंधी विवादों में हस्तक्षेप करता है तथा सरकारी भूमि पर भी अवैध कब्जा किए हुए है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर रामपाल सिंह यादव पुत्र मुलायम सिंह निवासी बरुआ नदी थाना किशनी जनपद मैनपुरी, मीरा देवी पत्नी रामपाल सिंह, शिवप्रताप यादव निवासी दौलतपुरा, जयनारायण यादव निवासी लालमन नगला, प्रिंस पुत्र जयनारायण, कुलदीप यादव पुत्र जयराम यादव निवासी रम्पुरा थाना चौबिया, सुधीर यादव पुत्र जयराम यादव निवासी रम्पुरा थाना चौबिया तथा 3-4 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 191(2), 352, 351(3), 324(4) तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(द), 3(1)(ध) और 3(2)(va) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष ताखा दीपक नंदन जाटव ने कहा कि जिस भूमि पर बनी बाउंड्रीवॉल को तोड़ा गया है, वह उनके पिता एवं अन्य सह-स्वामियों के नाम दर्ज है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में दलित समाज की भूमि पर दबाव बनाकर कब्जा करने के प्रयास किए जाते रहे हैं।

वहीं, आरोपित पक्ष के रामपाल सिंह यादव ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि संबंधित भूमि में उनका भी प्लॉट है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने बाउंड्रीवॉल तोड़ने के आरोप से इंकार किया है।

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक बलराज सिंह भाटी ने बताया कि किशनी-बिधूना मार्ग पर स्थित बाउंड्रीवॉल क्षतिग्रस्त किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी भरथना द्वारा की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

अर्जुन सिंह भदौरि‍या ने कि‍या ‘लाल सेना’ का गठन

जि‍ले में अर्जुन सि‍हं भदौरि‍या ने गांवों के लोगों  को संगठि‍त कर सशस्‍त्र लाल सेना बनाकर क्रान्‍ि‍त के लि‍ये  पूर्ण  तैयारी कर ली थी।...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...