रेलवे स्टेशन पर भारत विकास परिषद की निःशुल्क जल सेवा जारी, यात्रियों को मिली गर्मी से राहत

Share This

इटावा। भीषण गर्मी के मौसम में यात्रियों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद मुख्य शाखा इटावा, पांचाल प्रांत द्वारा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो एवं तीन पर संचालित निःशुल्क जल सेवा अभियान निरंतर जारी है। यह सेवा प्रत्येक वर्ष की भांति मई एवं जून माह के दौरान संचालित की जा रही है, जिससे हजारों यात्रियों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

इसी क्रम में 29 मई को जल सेवा कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। इस अवसर पर पूर्व क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक (सेवा) विवेक कुलश्रेष्ठ, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष इन्द्र नारायण पाण्डेय, शाखा अध्यक्ष हरी शंकर त्रिपाठी, शाखा सचिव नन्द कुमार यादव, कोषाध्यक्ष विवेक रंजन गुप्ता, बी.के. सिंह, जल सेवा प्रभारी लालजी प्रसाद दुबे, वर्तमान गतिविधि संयोजक (संस्कार) इंदु कुलश्रेष्ठ, प्रीति सक्सेना एवं सुमन दुबे की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान परिषद के सदस्यों ने यात्रियों को शीतल जल वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया। इस पुनीत कार्य में सतेन्द्र, रोहित एवं मोनू राजपूत का श्रम सहयोग भी प्राप्त हुआ, जिसके लिए परिषद परिवार ने उनका विशेष आभार व्यक्त किया।

भारत विकास परिषद द्वारा संचालित यह सेवा अभियान सामाजिक सरोकार और मानव सेवा की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर यात्रियों को गर्मी से राहत पहुंचा रहा है। परिषद पदाधिकारियों ने इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों एवं स्वयंसेवकों के प्रति हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

स्वा धीनता संग्राम में इटावा का योगदान

सन् 1857ई0 में वि‍द्रोह की ज्‍वाला बनकर फूट पड़े प्रथम स्‍वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा जि‍ला क्रान्‍ति‍कारि‍यों का प्रमुख रणक्षेत्र रहा। यहां लगभग डेढ़...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...