सियादेवी एवं मेदांता हॉस्पिटल का नि:शुल्क कैंसर चेकअप कैंप सम्पन्न

Share This

इटावा। नेशनल हाईवे-19 स्थित सिया देवी मेमोरियल हॉस्पिटल, इटावा में मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ के सहयोग से नि:शुल्क कैंसर चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का संचालन कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. निलेश अग्रवाल के दिशा-निर्देशन में किया गया, जिसमें लगभग 40 लोगों ने अपनी प्रारंभिक जांच कराई। इनमें 30 पुरुष और 10 महिलाएं शामिल रहीं।

कैंप में गले एवं बगल में गांठ, ब्रेस्ट कैंसर, मुंह के छाले व घाव, डिसफेंजिया, वजन कम होना, सर्विक्स कैंसर, ट्यूमर, लगातार खांसी, आवाज बदलना, अल्सर तथा पेट के कैंसर जैसी समस्याओं की जांच की गई।

चेकअप कैंप के संयोजक एवं सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन डॉ. रमाकांत रावत (MBBS, MD) ने बताया कि आज देश में बड़ी संख्या में लोग विभिन्न प्रकार के गंभीर कैंसर से जूझ रहे हैं, लेकिन समय रहते बीमारी का पता नहीं चल पाता। इसी जनसमस्या को ध्यान में रखते हुए सियादेवी मेमोरियल हॉस्पिटल, इटावा और मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ के संयुक्त प्रयास से इस प्री-कैंसर चेकअप कैंप की शुरुआत की गई है।

उन्होंने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि शरीर में किसी भी प्रकार के छाले, गांठ या लंबे समय तक ठीक न होने वाले घाव को नजरअंदाज न करें और समय-समय पर जांच अवश्य कराएं।

कैंप के दौरान मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ के स्टाफ के साथ-साथ डॉ. लाल पैथ लैब के कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आसई में महावीर स्वामी ने चातुर्मास कि‍या था व्यातीत

छठी शाताब्‍दी ईसा पूर्वा में जब बैदि‍क धर्म  के वि‍रूद्ध धार्मिक क्रांति‍  हुई और महात्‍मा बुद्ध तथा महावीर स्‍वामी ने इसका नेतृत्‍व कि‍या तो...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...