ऊसराहार: पीएम श्री विद्यालय समथर में बढ़ा भरोसा, 37 बच्चों ने छोड़े कॉन्वेंट स्कूल

Share This

ऊसराहार। पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय समथर शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। विद्यालय की आधुनिक सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से प्रभावित होकर इस सत्र में अब तक 37 बच्चों ने नामी कॉन्वेंट स्कूलों को छोड़कर यहां प्रवेश लिया है।

ग्रीष्मकालीन अवकाश से पूर्व विद्यालय में कक्षा 1 से 8 तक के सभी 282 बच्चों को धूमधाम से गृहकार्य सामग्री वितरित की गई। बच्चों को वर्क बुक शीट और नोटबुक उपलब्ध कराते हुए उन्हें नियमित रूप से डेट-वाइज कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला समन्वयक (निर्माण) ने घोषणा की कि विद्यालय खुलने पर सबसे अच्छा समर वर्क करने वाले तीन बच्चों को स्वयं उपस्थित होकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बच्चों से छुट्टियों का सदुपयोग करते हुए पढ़ाई जारी रखने की अपील की।

विशिष्ट अतिथि एआरपी चंद्रकांत त्रिपाठी ने विद्यालय में संचालित तीन स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब और डिजिटल लाइब्रेरी जैसी आधुनिक सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि यह विद्यालय निजी स्कूलों से भी बेहतर वातावरण प्रदान कर रहा है।

प्रधानाध्यापक अनिल दुबे ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि विद्यालय में इस वर्ष 100 नए नामांकन का लक्ष्य रखा गया है, जिसके सापेक्ष अब तक 78 प्रवेश हो चुके हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जुलाई तक लक्ष्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा बच्चों को फलाहार वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक महेंद्र सिंह ने किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जयपुर के राजा जयसि‍ह के अधि‍कार में भी रहा इटावा

दि‍ल्‍ली में मुगल साम्राज्‍य के पतनोन्‍मुखी काल में इटावा फर्रूखाबाद  के नबाव के अधि‍कार में आ गया। कुछ समय के लि‍ये  इटावा  जयपुर के...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...