लखना चकरनगर मार्ग पर ग्राम दाउदपुर की पुलिया के पास आमने सामने हुई मोटरसाइकिल भिडन्त

Share This

बकेवर:- सोमवार की सुबह करीब 7 बजे लवेदी थाना अन्तर्गत लखना चकरनगर मार्ग पर ग्राम दाउदपुर सब्दलपुर की पुलिया के पास आमने सामने हुई मोटरसाइकिल भिडन्त में दोनों सबार गम्भीर रुप से घायल हुए। जिन्हें राहगीरों की मदद से बकेवर अस्पताल एम्बुलेंस से लाया गया जहां दोनों की हालत गम्भीर होने पर जिला अस्पताल रिफर कर दिया।

इस दुर्घटना के बाबत बताया जाता है कि ग्राम टकरुपुर निवासी अनुज पुत्र दिनेश त्रिपाठी जो कि लखना की ओर स्कूटी से अपने गाँव टकरुपुर जा रहा था कि तभी सब्दलपुर पुलिया के पास चकरनगर के थाना बिठौली के ग्राम भजनपुरा निवासी धनीराम पुत्र रामस्वरूप जोकि मोटरसाइकिल से दिल्ली जाने के लिए निकले थे और उनकी भी मोटरसाइकिल से जबरदस्त भिडन्त हो गयी जिससे दोनों के सिर फट गये व सिर में गम्भीर चोटें आई और दोनों के हाथ पैर में भी गम्भीर चोट आने पर दोनों लोग गम्भीर रुप से घायल हुए। जिन्हें राहगीरों की मदद से बकेवर 50 शैय्या अस्पताल लाया गया जहां पर इमरजेंसी में चिकित्सक डा रविन्द्र शाहू के द्वारा दोनों गम्भीर रुप से घायलों को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।

घटना की सूचना पर टकरुपुर चौकी इंचार्ज जितेन्द्र चौधरी व आरक्षी अमित यादव व डायल 112 भी मौके पर पहुंच गयी थी स्कूटी व मोटरसाइकिल के परखच्चे उड गये‌‌। दोनों घायलों के परिजन भी मौके पर अस्पताल पहुंच गये थे।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

अर्जुन सिंह भदौरि‍या ने कि‍या ‘लाल सेना’ का गठन

जि‍ले में अर्जुन सि‍हं भदौरि‍या ने गांवों के लोगों  को संगठि‍त कर सशस्‍त्र लाल सेना बनाकर क्रान्‍ि‍त के लि‍ये  पूर्ण  तैयारी कर ली थी।...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...