लेखपाल मुख्य परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश

Share This

इटावा, 18 मई 2026। कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित होने वाली लेखपाल मुख्य परीक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा को नकलविहीन, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं उप जिलाधिकारी सदर को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों के जनपद में आगमन को देखते हुए सभी रैन बसेरों की साफ-सफाई सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं प्रमुख चौराहों पर रैन बसेरों की सूची चस्पा करने के निर्देश दिए, जिससे बाहर से आने वाले लोगों को सुविधा मिल सके।

उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास स्पष्ट साइन बोर्ड लगाए जाएं, ताकि परीक्षार्थियों को केंद्र खोजने में परेशानी न हो। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर लगभग 5256 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा 21 मई 2026 को एक पाली में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक आयोजित की जाएगी।

बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों के अंदर किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस प्रतिबंधित रहेगी तथा परीक्षा को पूर्णतः नकलविहीन कराया जाएगा। उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को परीक्षा तिथि से एक दिन पूर्व केंद्रों का भ्रमण करने के निर्देश दिए ताकि व्यवस्थाओं का समय रहते निरीक्षण किया जा सके।

उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रारंभ होने से 35 मिनट पूर्व प्रश्नपत्रों के गोपनीय पैकेट सीसीटीवी कैमरों एवं वीडियोग्राफी की निगरानी में खोले जाएंगे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने हेतु सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी पुलिस विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर उनके मोबाइल नंबर अपने पास सुरक्षित रखें तथा सभी केंद्रों पर संबंधित अधिकारियों के संपर्क नंबर उपलब्ध कराए जाएं।

इसके अतिरिक्त सभी परीक्षा केंद्रों की लोकेशन गूगल ऐप पर शेयर करने के निर्देश भी दिए गए, जिससे छात्र-छात्राओं को केंद्र तक पहुंचने में सुविधा मिल सके। जिलाधिकारी ने कहा कि शहर के प्रमुख चौराहों पर पूछताछ केंद्र स्थापित किए जाएंगे तथा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस विभाग की ड्यूटी लगा दी गई है और सभी अधिकारी निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में एसपी ग्रामीण, अपर जिलाधिकारी संदीप श्रीवास्तव, वरिष्ठ कोषाधिकारी डोगरा शक्ति, सीटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर, जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल सिंह सहित समस्त उप जिलाधिकारी, स्टैटिक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वर्ष 1921 से 1942 तक

क्र0सं0 सेनानी का नाम पिता का नाम    पता    जुर्माना तथा कब हुई सजा 1 अकबरखां मिढईयां भटौली-विधूना 1931 में 8 माह की सजा 2...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...