आईजीआरएस प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

Share This

इटावा 12 अप्रैल, 2026- जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आई0जी0आर0एस संबंधी बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि शासन स्तर पर आई0जी0आर0एस की रैंकिंग लगातार समीक्षा में रहती है, इसलिए सभी अधिकारियों को गंभीरता के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण में शिकायतकर्ता से अनिवार्य रूप से फीडबैक लिया जाए तथा डिफाल्टर प्रकरणों पर विशेष ध्यान दिया जाए, क्योंकि यह शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
बैठक में जिला स्तरीय आई0जी0आर0एस अधिकारियों की समीक्षा के दौरान पाया गया कि कृषि विभाग के 9 में से 8, वन विभाग के 8 में से 6, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के 9 में से 6, खान निरीक्षक के 5 में 5, एआरटीओ के 4 में 4, पंचायत विभाग के 4 में 3, सिंचाई विभाग के 5 में 3, मुख्य चिकित्सा अधिकारी के 2 में 2 तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी के 3 में 2 प्रकरणों में असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त हुआ। वहीं लोक निर्माण विभाग के 5 में 1 तथा विद्युत विभाग के 3 में 1 प्रकरण में असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त हुआ।


जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि कई विभाग गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण पर ध्यान नहीं दे रहे हैं तथा शिकायतकर्ताओं से संवाद स्थापित नहीं किया जा रहा है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रार्थना पत्र का गंभीरता से अध्ययन कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जिला स्तरीय हेल्पलाइन की समीक्षा में पूर्ति विभाग के 187 में से 44 प्रकरणों में असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त हुआ। जिलाधिकारी महोदय ने सभी अधिकारियों को निस्तारण की गुणवत्ता सुधारने एवं शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
ब्लॉक स्तरीय आई0जी0आर0एस समीक्षा में ताखा विकास खंड के 4 में 4, बढ़पुरा के 9 में 2 तथा महेवा के 3 में 2 प्रकरणों में असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त हुआ। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि आई0जी0आर0एस शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए सभी अधिकारी प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से पढ़ें और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।
उक्त बैठक में अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, वरिष्ठ कोषाधिकारी डोगरा शक्ति, उप कृषि निदेशक आर0एन0 सिंह, डी0एस0टी0ओ रमेश चंद्र, जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल सिंह, जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद सहित समस्त संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थिति रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जयपुर के राजा जयसि‍ह के अधि‍कार में भी रहा इटावा

दि‍ल्‍ली में मुगल साम्राज्‍य के पतनोन्‍मुखी काल में इटावा फर्रूखाबाद  के नबाव के अधि‍कार में आ गया। कुछ समय के लि‍ये  इटावा  जयपुर के...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...