समाजवादी व्यापार सभा की मासिक बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

Share This

इटावा। समाजवादी व्यापार सभा की मासिक बैठक शहर स्थित बीकानेर रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। बैठक का संचालन व्यापार सभा के महामंत्री हरीश जौहरी ने किया, जबकि अध्यक्षता प्रतिष्ठित व्यापारी एवं व्यापार सभा के इटावा विधानसभा अध्यक्ष अनिल सोनी ने की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष आशीष राजपूत रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कमलेश चंद, समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव राकेश यादव, पूर्व राष्ट्रीय सचिव छात्र सभा अमित कठेरिया एवं समाजवादी गीतों के नवोदित गायक एवं रचनाकार ध्रुव पाण्डेय उपस्थित रहे।

बैठक का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस दौरान कई व्यापारी साथियों ने व्यापार से जुड़ी समस्याओं एवं सामाजिक मुद्दों पर अपने विचार रखे।

व्यापार सभा के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सोनी ने समाजवादी पार्टी के दिवंगत नेता पूरन सिंह यादव को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जनहित में किए गए उनके कार्यों को याद किया। वहीं जिलाध्यक्ष राजीव चंदेल ने समाजसेवी प्रमित दीक्षित का जनता के मुद्दों को निर्भीकता एवं बेबाक शैली में उठाने के लिए सम्मान एवं अभिनंदन किया।

बैठक का संयोजन व्यापारी एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिषद के प्रदेश महासचिव आकाशदीप जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी विकास गुप्ता विक्की के सानिध्य में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर व्यापारी नेता एवं समाजसेवी राहुल गुप्ता गींजा वाले, जिला उपाध्यक्ष राजा खानजादा, राजीव यादव, जैनुल आब्दीन, सर्वेश जोशी, संतोष सोनी एवं जसवंतनगर विधानसभा अध्यक्ष सुरेश चंद वर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

बैठक में शहर उपाध्यक्ष शिवम सिंह, शहर सचिव आसिफ वारसी, लाइनपार प्रभारी दुष्यंत कुमार, सुमित राठौर, रिजवान कुरैशी, विनीत वर्मा, हरिओम सिंह, ज्ञान सिंह तोमर, अजय कुर्मी, किन्ना यादव, विनोद सविता, गौरव गुप्ता, रविंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के जवानों ने बाइस ख्वाजा में 22 आक्रान्ताओ के लहू से लिखी शौर्य की गाथा

अगस्त 1192 की वह रात इटावा के लिए एक साधारण रात नहीं थी। आसमान में घने बादल छाए हुए थे और हवा में अनहोनी...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...