पात्र लाभार्थियों को ही मिले शादी अनुदान योजना का लाभ: जिलाधिकारी

Share This

इटावा, 11 मई 2026। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना की प्रगति, लंबित आवेदनों के निस्तारण एवं पात्र लाभार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि जनपद के लिए योजना के अंतर्गत वार्षिक लक्ष्य 1200 लाभार्थियों का निर्धारित किया गया है, जिसके लिए 120 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। योजना के तहत प्रत्येक पात्र लाभार्थी को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। अब तक कुल 221 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 70 आवेदन स्वीकृत, 11 आवेदन अस्वीकृत तथा 140 आवेदन लंबित हैं। वहीं पीएफएमएस सर्वर पर 38 आवेदन स्वीकृत तथा 183 आवेदन लंबित हैं। मार्च माह में प्राप्त आवेदनों एवं प्रस्तावित शादियों की संख्या 79 बताई गई।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि योजना का लाभ केवल पात्र व्यक्तियों को ही दिया जाए तथा किसी भी अपात्र व्यक्ति को लाभान्वित न किया जाए। उन्होंने आय, जाति प्रमाण पत्र एवं आयु संबंधी अभिलेखों के सत्यापन को अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजना से जोड़ा जाए। साथ ही लंबित आवेदनों का समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव, जसवन्तनगर एवं भरथना विधायक प्रतिनिधि, जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब क्रांतिकरि‍यों का दमन करने की जि‍म्मेेदारी मि‍ली कलेक्टर हयूम को

दरअसल भौगोलि‍क दृष्‍टि‍ ये यह जि‍ला क्रांति‍कारि‍यों के लि‍ये बड़ा ही  उपयुक्‍त साबि‍त हुआ था। क्‍योंकि‍ यहां यमुना – चंवल के घने  बीहड़ों  में...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

इटावा की राजनीति में सादगी और सेवा की मिसाल बने समाजवादी नेता सर्वेश शाक्य

सर्वेश शाक्य जनपद इटावा के एक ऐसे नाम हैं जिन्होंने शिक्षा, सेवा और सादगी को जीवन का मूल मंत्र बनाया। उनका पूरा जीवन इस...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...