भरथना में कराटे, डांस और योग कक्षाओं की नई पहल

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- बालिकाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता व साहसिक गतिविधियों के उद्देश्य से नगर में कराटे, डांस व योग की कक्षायें संचालित की जायेगीं। नगर में बालिकाओं के लिए सुरक्षित व सशक्त भविष्य की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

उक्त आशय की जानकारी शक्ति योग, कराटे व डांस केन्द्र की संचालिका निशि पाण्डेय ने देते हुए बताया कि कराटे, डांस और योग कक्षाओं के माध्यम से बालिकाओं की सुरक्षा, आत्मरक्षा और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के लिए यह प्रथम प्रयास है। उक्त संस्थान में प्रवेश हेतु पंजीकरण 10 मई, 2026 से प्रारम्भ होगें। निर्धारित सीटों के साथ संचालित उक्त संस्थान की कक्षायें कस्बा के मुहल्ला जवाहर रोड स्थित ऊँ कृष्णा गार्डन (कक्का का मिल) में अनवरत लगेंगीं। जिसका निर्धारित शुल्क 500 रूपया है।

कराटे प्रशिक्षण अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित ब्लैक बेल्ट प्रशिक्षक संध्या सक्सेना द्वारा दिया जाएगा। वहीं डांस प्रशिक्षण सुमित कश्यप द्वारा दिया जाएगा, जो प्राचीन कला केंद्र (चंडीगढ़) से प्रशिक्षित एवं राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकार भी हैं।

केन्द्र संचालिका निशि पाण्डेय ने बताया कि इस पहल के तहत शुरू की गई कक्षायें न केवल लड़कियों के लिए, बल्कि लड़कों के लिए भी समान रूप से खुली हैं, ताकि सभी बच्चे अनुशासन, फिटनेस और आत्मरक्षा के गुण सीख सकें। उन्होंने बताया कि आज के समय में जहाँ लड़कियों का आत्मनिर्भर और सुरक्षित होना अत्यंत आवश्यक है, वहीं छोटे शहरों में उनके लिए पर्याप्त अवसर और सुविधाओं की कमीं देखी जाती है।

नगर में लड़कों के लिए जिम, खेल के मैदान और अन्य गतिविधियाँ उपलब्ध हैं, वहीं लड़कियों के लिए ऐसे मंच सीमित हैं, जहाँ वे शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ आत्मरक्षा भी सीख सकें। यह पहल केवल एक प्रशिक्षण केंद्र नहीं, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सकारात्मक कदम है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में मुस्लिम प्रभाव

मैनपुरी, फरुखाबाद,आगरा तथा एटा वगैरह पडौस के सभी जिलो ने मुस्लिम विजेताओं की पूर्ण आधीनता स्वीकार की ओर उन्हें रहने के लिए स्थान दिया...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से लोकसभा सांसद...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...