पुलिस लाइन सभागार में किशोर न्याय अधिनियम पर कार्यशाला आयोजित

Share This

इटावा। पुलिस लाइन सभागार में किशोर न्याय अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता संतोष सिंह ने की। उन्होंने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों एवं महिला पुलिसकर्मियों को किशोर न्याय अधिनियम का संवेदनशीलता के साथ पालन करने के निर्देश दिए।

कार्यशाला में संरक्षण अधिकारी सोहन गुप्ता ने किशोर न्याय अधिनियम की विभिन्न धाराओं एवं प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों, विधि विरुद्ध किशोरों के लिए किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति तथा विशेष किशोर पुलिस इकाई की भूमिका के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान प्रतिभागियों को संबंधित वीडियो क्लिप के माध्यम से व्यवहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

उन्होंने कहा कि किसी भी बच्चे की पहचान मीडिया में उजागर नहीं की जानी चाहिए तथा बच्चों की देखभाल, संरक्षण एवं पुनर्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने बताया कि किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति के समक्ष बच्चों को पेश करते समय पुलिसकर्मी वर्दी में न रहें तथा निर्धारित प्रारूप को सही तरीके से भरना सुनिश्चित करें।

कार्यशाला में अधिनियम के अंतर्गत आने वाले लघु, गंभीर एवं जघन्य अपराधों की श्रेणियों की जानकारी देते हुए बताया गया कि सात वर्ष या उससे अधिक सजा वाले मामलों में ही नाबालिग की गिरफ्तारी संभव है।

इस अवसर पर बाल संरक्षण विशेषज्ञ प्रेम कुमार शाक्य, वन स्टॉप सेंटर इंचार्ज वंदना भदौरिया, पॉक्सो सपोर्ट पर्सन साधना सिंह तथा एएचटीयू प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

15 वीं शताव्दी में इटावा

इस शताव्दी में जोनपुर के शासको ओर दिल्ली सिहासन के विभिन्न अभिलाषियो के बीच बराबर संघर्ष होते रहे इटावा जिलो दोनों राज्यों की सीमा...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

इटावा के शि‍खर पुरूष हैं मुलायम सिंह यादव इटैली से आये थे पि‍ता सुघर सिंह के बाबा

भारत के सबसे वि‍शाल आबादी वाले राज्‍य उत्‍तर प्रदेश के तीन बार मुख्‍यमत्री एंव केन्‍द्र सरकार में दो बार रक्षा मंत्री रह चुके जनपद...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...