इटावा में 11 मई को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं से स्नातक तक के अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

Share This

इटावा में बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 11 मई 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला जिला सेवायोजन कार्यालय एवं मॉडल करियर सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में जिला सेवायोजन कार्यालय, पक्का तालाब परिसर में आयोजित होगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में छह कंपनियां विभिन्न रिक्त पदों के साथ प्रतिभाग करेंगी। मेले में कक्षा 10वीं, 12वीं, स्नातक, डिप्लोमा एवं आईटीआई योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भाग लेकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।

मेले में प्रमुख रूप से श्री राम पिस्टन एंड रिंग्स द्वारा एनएपीएस ट्रेनी के 200 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 16 हजार रुपये वेतन के साथ ड्रेस, कैंटीन एवं इंश्योरेंस की सुविधा दी जाएगी। तैनाती गाजियाबाद में होगी।

इसके अलावा टाटा मोटर्स द्वारा प्रोडक्शन ट्रेनी के 200 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 16,250 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ ड्रेस, कैंटीन एवं इंश्योरेंस की सुविधा मिलेगी। तैनाती पंतनगर, उत्तराखंड में होगी।

रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल तथा नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर मेले के विकल्प में आवेदन करना होगा।

अभ्यर्थी 11 मई को प्रातः 10 बजे जिला सेवायोजन कार्यालय, पक्का तालाब, इटावा में अपने बायोडाटा की कम से कम पांच प्रतियों के साथ साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मेले में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

काकोरी कांड में गि‍रफतार हुये ज्योति‍ शंकर दीक्षि‍त और मुकुन्दीलाल

क्रान्‍ि‍तकारि‍यों  ने अपना कार्यक्रम शुरू कर दि‍या और  राजनैति‍क डकैति‍यों  का सि‍लसि‍ला जारी हुआ । 9 अगस्‍त सन्  1925  को काकोरी  कांड के रूप...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से लोकसभा सांसद...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...