राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बकेवर में निकली भव्य शोभायात्रा, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा कस्बा

Share This

बकेवर कस्बे की लखना रोड स्थित मंशा पूर्ण हनुमान मंदिर में आयोजित होने वाली राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में गुरुवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। आयोजन अरविंद कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों और चौराहों से होकर गुजरी। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा कस्बा भक्तिमय वातावरण में रंगा नजर आया।

बैण्ड बाजों की मधुर धुन पर महिलाएं भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते हुए भक्ति भाव में झूमती रहीं। जगह-जगह “जय श्रीराम” और “सियाराम मय सब जग जानी” के उद्घोष सुनाई दिए। राम नाम संकीर्तन और धार्मिक भजनों से पूरा वातावरण भक्तिरस में डूबा रहा।

शोभायात्रा के प्रमुख चौराहे पर पहुंचने पर चेयरमैन विवेक यादव सन्नी, व्यापार मंडल अध्यक्ष शीलू शर्मा, अंकित पाठक, नंदू शुक्ला, अनिल चौधरी, सुनील चौधरी, सौभाग्य चतुर्वेदी, प्रदीप चतुर्वेदी, रवि अवस्थी, रवि प्रकाश शुक्ला, रितेश पोरवाल, आशाराम शर्मा, दीपक राजपूत, दिनेश सेंगर और आलोक पोरवाल समेत अन्य लोगों ने भगवान को पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धा व्यक्त की।

इसके बाद श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं पर पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। आयोजन के दौरान महिलाओं और बच्चों को मिष्ठान एवं ठंडा पानी भी वितरित किया गया।

पूरे आयोजन में श्रद्धा, उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला तथा स्थानीय लोग व्यवस्था एवं सुरक्षा बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करते नजर आए।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

1857 के मेरठ से उठी आग दो दिन में इटावा पहुँची

10 मई 1857 ई० को मेरठ छावनी में भड़की विद्रोह की ज्वाला मात्र दो दिन बाद, अर्थात 12 मई को, इटावा तक पहुँच गई।...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जीवन न्याय, विधि, हिन्दी भाषा, साहित्य और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण की ऐसी प्रेरक यात्रा है, जिसने...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...