शिक्षा योजनाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए सख्त निर्देश, नए प्रवेश बढ़ाने पर जोर

Share This

शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि नव भारत साक्षरता कार्यक्रम 2025-26 के अंतर्गत व्यय प्रतिशत 27.85 प्रतिशत है। इस योजना के तहत 15 वर्ष अथवा उससे अधिक आयु के अशिक्षित वयस्कों को बुनियादी शिक्षा, संख्यात्मक ज्ञान एवं जीवन कौशल शिक्षा प्रदान की जाती है। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि अशिक्षित व्यक्तियों का चिन्हांकन कर व्यापक सर्वे कराया जाए तथा संख्या बढ़ाने हेतु प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाए।

स्कूल चलो अभियान की समीक्षा के दौरान बताया गया कि अब तक 13,062 नए प्रवेश हुए हैं। जिलाधिकारी ने ऐसे विद्यालयों को चिन्हित करने के निर्देश दिए जहां शून्य अथवा अत्यंत कम प्रवेश हुए हैं। जसवंतनगर क्षेत्र के लगभग 100 विद्यालयों में 10 से कम प्रवेश होने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी को सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं भरथना क्षेत्र के दो विद्यालयों में शून्य प्रवेश पाए जाने पर कारणों का विश्लेषण करने को कहा गया। इटावा क्षेत्र में 85 विद्यालयों में 10 से कम प्रवेश होने पर उन्होंने विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए।

शारदा अभियान की समीक्षा में आउट ऑफ स्कूल श्रेणी के 229 बच्चों के चिन्हांकन एवं नामांकन पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य, पंचायत एवं श्रम विभाग के समन्वय से विद्यालय से बाहर बच्चों को चिन्हित कर उन्हें स्कूल से जोड़ने के निर्देश दिए। रेलवे स्टेशन एवं कूड़ा बीनने वाले बच्चों तक विशेष पहुंच बनाने पर भी जोर दिया गया।

मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षा में जिलाधिकारी ने कहा कि भोजन की गुणवत्ता बेहतर एवं विद्यालय परिसर स्वच्छ होना चाहिए। उन्होंने प्रत्येक माह विद्यालयों का रैंडम निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि सपोर्टिंग सुपरविजन के अंतर्गत एसआरजी की प्रगति 100 प्रतिशत तथा डायट मेंटर्स की प्रगति 68 प्रतिशत है। कक्षा-1 हेतु संचालित स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम 1222 विद्यालयों में संचालित किया जा रहा है।

कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं के लर्निंग आउटकम की प्रगति 40 प्रतिशत पाए जाने पर जिलाधिकारी ने ऐसे विद्यालयों को चिन्हित करने के निर्देश दिए जहां एक भी बच्चा निपुण नहीं है। उन्होंने संबंधित शिक्षकों की जिम्मेदारी तय करने तथा 100 प्रतिशत निपुण लक्ष्य प्राप्त करने वाले विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानित करने की बात कही।

परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की समीक्षा में बताया गया कि 79 विद्यालयों में से 12 विद्यालयों से लाइन हटाई जा चुकी है, जबकि 67 विद्यालयों में कार्य शेष है। जिलाधिकारी ने शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।

आरटीई के अंतर्गत 1146 के लक्ष्य के सापेक्ष 124 बच्चों का प्रवेश शेष पाए जाने पर जिलाधिकारी ने लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। समग्र शिक्षा के अंतर्गत समर्थ पोर्टल पर 2064 बच्चों का पंजीकरण बताया गया, जिनमें 91 नए प्रवेश हुए हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय में प्राथमिकता नए प्रवेश बढ़ाने पर होनी चाहिए। उन्होंने पीएम श्री विद्यालयों की स्थिति का विशेष परीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राजेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सहित समस्त खंड शिक्षा अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में सन् 1931 के सवि‍नय अवज्ञा आन्दोलन के शहीद।

  क्र0सं0 नाम पि‍ता का नाम पता 1 बलवंत सि‍हं                बलदेव प्रसाद नगारि‍या मौजा बेलाहरा, थाना भर्थना इटावा 2 भूपाल सि‍हं वि‍शुनाई काछी पुर, मझावॉ, थाना उसराहार, इटावा 3 शंकर सि‍हं हीरा सि‍हं ढकाऊ का नगला, थाना उसराहार, इटावा...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...