ऊसराहार थाने में डिजिटल पुलिसिंग पर जोर, अब ई-सम्मन एप से होंगे न्यायालय के सम्मन तामील

Share This

ऊसराहार। पुलिस विभाग में तेजी से बढ़ रही डिजिटल व्यवस्था के तहत अब न्यायालय के सम्मन भी डिजिटल माध्यम से तामील किए जाएंगे। श्रीश चंद्र ने ऊसराहार थाने के औचक निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को ई-साक्ष्य सम्मन एप एवं यक्ष एप की जानकारी देते हुए डिजिटल पुलिसिंग के नए तरीकों से अवगत कराया।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि अब पुलिस सम्मन देते समय कागजी प्रक्रिया पर निर्भर नहीं रहेगी। ई-सम्मन एप के माध्यम से संबंधित व्यक्ति को सम्मन प्राप्त कराया जाएगा तथा उसी समय उसकी फोटो लेकर एप पर अपलोड की जाएगी, जो सम्मन प्राप्ति के साक्ष्य के रूप में कार्य करेगी।

उन्होंने बताया कि यक्ष एप के माध्यम से अपराधियों का पूरा आपराधिक रिकॉर्ड एक क्लिक में देखा जा सकेगा। बीट पर तैनात सिपाही अपने क्षेत्र की जानकारी, अपराधियों का विवरण और अन्य आवश्यक सूचनाएं तत्काल एप के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे। थानाध्यक्ष अपने पूरे थाना क्षेत्र की जानकारी एप के जरिए देख सकेंगे।

अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कार्यालयी कार्यों के लिए अब ई-ऑफिस का उपयोग किया जाएगा, जिससे जिला मुख्यालय को भेजी जाने वाली सूचनाएं तुरंत ऑनलाइन प्रेषित की जा सकेंगी। उन्होंने कहा कि पहले सूचनाएं पैरोकार के माध्यम से भेजी जाती थीं, लेकिन अब डिजिटल माध्यम से यह कार्य तेजी और पारदर्शिता के साथ होगा।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क एवं मिशन शक्ति केंद्र का भी निरीक्षण किया तथा पुलिसकर्मियों को सभी डिजिटल एप्स पर प्रभावी ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए।

इसके बाद श्रीश चंद्र ने बलराज भाटी एवं पुलिस बल के साथ ऊसराहार कस्बे में पैदल गश्त कर आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया।

थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार सभी डिजिटल एप्स पर कार्य शुरू कर दिया गया है तथा उनका पूर्ण पालन कराया जा रहा है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में सन् 1931 के सवि‍नय अवज्ञा आन्दोलन के शहीद।

  क्र0सं0 नाम पि‍ता का नाम पता 1 बलवंत सि‍हं                बलदेव प्रसाद नगारि‍या मौजा बेलाहरा, थाना भर्थना इटावा 2 भूपाल सि‍हं वि‍शुनाई काछी पुर, मझावॉ, थाना उसराहार, इटावा 3 शंकर सि‍हं हीरा सि‍हं ढकाऊ का नगला, थाना उसराहार, इटावा...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...