बाढ़ व भीषण गर्मी से निपटने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

Share This

जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आपदा स्टियरिंग कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी बाढ़ एवं गर्मी के मौसम को देखते हुए तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद में यमुना एवं चंबल नदियों में संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएं। विशेष रूप से चकरनगर क्षेत्र में प्रभावी बाढ़ प्रबंधन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। हरौली गांव को जोड़ने वाली पुलिया के मरम्मत कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए, ताकि ग्रामीणों का आवागमन बाधित न हो। इस संबंध में प्रभारी मंत्री द्वारा भी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

उन्होंने कहा कि चकरनगर क्षेत्र में हर वर्ष बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होती है, इसलिए वहां स्थायी शरणालय एवं राहत केंद्र स्थापित किए जाने की आवश्यकता है। लोक निर्माण विभाग को सड़कों की मरम्मत कार्य गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए

गर्मी के मौसम में बच्चों के नदी, तालाब एवं नहरों में स्नान के दौरान होने वाली डूबने की घटनाओं पर चिंता जताते हुए डीएम ने पुलिस व तहसील प्रशासन को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही जनजागरूकता अभियान चलाकर ऐसी घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। वाटर पार्कों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में पशुओं के लिए हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा उनके टीकाकरण अभियान को तेज करने के निर्देश दिए गए। नगर क्षेत्र में कोल्ड रूम की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए आवश्यकता अनुसार नए कोल्ड रूम स्थापित करने की बात कही गई।

जिलाधिकारी ने सभी प्रमुख चौराहों पर शुद्ध व शीतल पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने, पानी की नियमित जांच कराने तथा खराब सरकारी हैंडपंपों की तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए। लू से बचाव के लिए विशेष सतर्कता बरतने, आमजन विशेषकर बच्चों को जागरूक करने तथा पेट्रोल पंपों व बस अड्डों पर पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, जिला कृषि अधिकारी ओंकार सिंह, अधिशासी अभियंता नगर पालिका परिषद संतोष मिश्रा, एआरटीओ प्रदीप देशमणि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आजाद हिन्द फौज के शहीद हुये स्वोतत्रता संग्राम सेनानी

स्‍व0 काली चरन पुत्र स्व0  छोटे लाल निवासी ग्राम-भदामई पोस्‍ट - बसरेहर( इटावा ) मृत्‍यq& वि‍वरण उपलब्‍ध नहीं स्‍व0 रघुनाथ सिंह पुत्र स्‍व0...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...