इटावा में शिक्षामित्र सम्मान समारोह सम्पन्न, बढ़े मानदेय का वितरण

Share This

 विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में माननीय सदर विधायक  सरिता भदौरिया की अध्यक्षता में शिक्षामित्र सम्मान समारोह एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बाबा गम्भीरनाथ प्रेक्षागृह से योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित शिक्षामित्र सम्मान समारोह का लाइव प्रसारण देखा एवं सुना गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी विद्यालय की बालिकाओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

अपने संबोधन में विधायक  सरिता भदौरिया ने कहा कि व्यक्ति को हमेशा संतुष्ट एवं सकारात्मक सोच के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का स्पष्ट संदेश है कि देशहित सर्वोपरि होना चाहिए और कोई भी मांग राष्ट्रहित के विरुद्ध नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि शांत मन से किया गया कार्य अधिक प्रभावी और समर्पित होता है।

विधायक ने कहा कि नरेंद्र मोदी के संकल्प के अनुसार वर्ष 2047 तक भारत को विश्व का नेतृत्व करना है, जिसमें शिक्षक एवं शिक्षामित्रों की अहम भूमिका होगी। उन्होंने “स्कूल चलो अभियान” में शिक्षामित्रों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में संस्कार विकसित करना भी अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष 1999 में शुरू की गई शिक्षामित्र योजना के अंतर्गत वर्तमान में प्रदेश में लगभग 1,43,000 शिक्षामित्र कार्यरत हैं। पूर्व में ₹3,500 प्रति माह मिलने वाला मानदेय वर्ष 2017 में बढ़ाकर ₹10,000 किया गया था, जिसे अब 1 अप्रैल 2026 से बढ़ाकर ₹18,000 प्रति माह कर दिया गया है। साथ ही शिक्षामित्रों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा भी प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया है।

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षामित्र बुनियादी शिक्षा के सुदृढ़ीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जनपद के 1,286 शिक्षामित्रों के खातों में मानदेय की धनराशि भेजी जा चुकी है। उन्होंने शिक्षामित्रों से अपील की कि वे बच्चों को सरल एवं प्रभावी ढंग से शिक्षा दें तथा विशेष रूप से बालिका शिक्षा पर ध्यान केंद्रित कर ड्रॉपआउट रोकने का प्रयास करें।

कार्यक्रम के अंत में विधायक सदर द्वारा 5 महिला एवं 5 पुरुष शिक्षामित्रों को प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण भी किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, डीआईओएस अतुल कुमार सिंह, वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक अरुण राज खरे, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

कर्म क्षेत्र महाविधालय, इटावा: अद्वितीय संस्थान

कर्म क्षेत्र महाविधालय, इटावा का एक प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान है, यह कॉलेज 1959 में लाला हजारी लाल वर्मा द्वारा स्थापित किया गया था ।...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...