बरसात से पूर्व सभी नालों की सफाई करायेगी नगर पालिका

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक सोमवार को पालिका सभागार में चैयरमैन अजय कुमार यादव गुल्लू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मौजूद सभासदों ने विकास कार्य से सम्बन्धित विभिन्न प्रस्ताव बोर्ड के समक्ष रखे।

पालिका सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक में आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया लिपिक के बोर्ड के वित्तीय वर्ष 2025- 2026 में हुई मदवार आय-व्यय एवं वित्तीय वर्ष 2026-2027 की अनुमानित मदवार आय-व्यय (बजट) को पढ़कर सुनाया। विचार विमर्श उपरान्त बोर्ड के सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। अनुमानित 27.13 लाख रूपये के घाटे को पूर्ण कराने के लिए बैठक में उपस्थित अधिशाषी अधिकारी सन्तोष कुमार मिश्रा व अध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू के द्वारा सम्बन्धित पटल सहायकों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। वहीं उपस्थित सभासदों द्वारा अपने-अपने वार्ड में विकास कार्य कराये जाने, पथ प्रकाश व्यवस्था, सफाई, पेयजल व्यवस्था उत्तम किये जाने के सन्दर्भ में प्रस्ताव रखे गये। साथ ही नगर के समस्त नालों को बरसात से पूर्व साफ कराये जाने के निर्देश भी दिये गये तथा नगर में सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने, बारातघरों को ठीक कराये जाने, नगर में विभिन्न सड़कों को बनाये जाने, वॉटर कूलरों की मरम्मत कराये जाने, शासन को नवीन योजनाओं में प्रस्ताव (डीपीआर) प्रेषित किये जाने, जनहित के कार्यों को कराये जाने के लिये प्रस्ताव स्वीकृत हुये। इस दौरान पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू व अधिशाषी अधिकारी सन्तोष कुमार मिश्रा ने समस्त सभासदों व नगरवासियों से नगर की स्वच्छता एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 व पालिका के बकाया करों को जमा कराये जाने व पालिका का सहयोग करने के लिये अपील भी की। बोर्ड बैठक के दौरान सभासद सीमा, मीरा, रीना देवी, सुनील कुमार, नीतेश कुमार, शिवा यादव, चॉदनी, वीरेन्द्र, पूजा देवी, गीता देवी, आलोक यादव, नीरज, भीखम सिंह, राममूर्ति गुप्ता, रीना यादव, राजीव कुमार तिवारी, आरती यादव, प्रमेन्द्र कुमार, रोहित भंसाली, प्रबल कश्यप, शशांक यादव, सुशील पोरवाल, किरन पोरवाल, नूरबानों, रेखा देवी एवं नामित सभासद ममता गुप्ता, चरन सिंह चक, मंगल सिंह भदौरिया, श्यामजी पोरवाल नेक्से, चन्द्र प्रताप दुबे आदि के अलावा लिपिक आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव, शिवम गुप्ता, मोहित यादव, अरविन्द रावत, राहुल त्रिपाठी, जलकल पर्यवेक्षक अशोक यादव, सफाई प्रभारी पंकज दुबे, महेन्द्र पाल सिंह सहित अन्य समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में हुई थी ‘नदी नारे ना जाओ श्याम पैंया परूं’ गाने की शूटिंग

'नदी नाले ना जाओ श्याम पैंया परूं' गाने की शूटिंग इटावा के बीहड़ में हुई थी। यह गाना फ़िल्म 'मुझे जीने दो' का हिस्सा...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...