गौशालाओं में हरे चारे और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के निर्देश

इटावा, 02 मई 2026 — जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में गौशालाओं एवं प्राकृतिक खेती के संबंध में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद की गौशालाओं में हरे चारे की उपलब्धता बढ़ाने तथा प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जहां भी चारागाह एवं ग्राम समाज की भूमि उपलब्ध है, वहां बड़े पैमाने पर नेपियर घास का उत्पादन किया जाए। उन्होंने बताया कि नेपियर घास अत्यंत पौष्टिक हरा चारा है और इसकी जड़ों का संरक्षण सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। ग्राम पंचायतों को इस घास का उत्पादन कर स्थानीय स्तर पर पशुपालकों एवं गौशालाओं को उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया गया।

उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि नेपियर घास की मांग बढ़ाई जाए और जो जड़ें बाहर से मंगवाई गई हैं, उनका समुचित संरक्षण किया जाए ताकि वे नष्ट न हों। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि अभी से गंभीरता के साथ कार्य किया जाए तो आगामी 3-4 महीनों में पर्याप्त मात्रा में हरा चारा उपलब्ध हो सकेगा। इससे गोवंशों के खेतों में जाने की समस्या कम होगी और किसानों की फसलें सुरक्षित रह सकेंगी।

बैठक में गौशालाओं को प्राकृतिक खेती से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि गौशालाओं में उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से जैविक कीटनाशक एवं अन्य उपयोगी उत्पाद तैयार किए जा सकते हैं। इसके लिए गौशालाओं के केयरटेकर एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री द्वारा प्राकृतिक खेती को प्रमुख मिशन के रूप में अपनाया गया है और केंद्र सरकार इस दिशा में गंभीर प्रयास कर रही है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन गौशालाओं में इसकी अधिक संभावना है, वहां आवश्यक सिविल कार्य कराकर शीघ्र ही गतिविधियां प्रारंभ की जाएं।

उन्होंने यह भी बताया कि जनपद की चार गौशालाओं में इस योजना की शुरुआत की जाएगी और प्रशासन का उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ना है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रमेश चंद्र, जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, जिला कृषि अधिकारी ओंकार सिंह सहित सभी खंड विकास अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

बाबर ने इटावा पर भी कि‍या था अधि‍कार

1528 ई0 में कालपी-कन्‍नौज के साथ ही बाबर ने इटावा पर भी अधि‍कार  कर लि‍या। इटावा की जागीर हुमायूं ने  उजबेग सुल्‍तान हुसैन को...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

इटावा के शि‍खर पुरूष हैं मुलायम सिंह यादव इटैली से आये थे पि‍ता सुघर सिंह के बाबा

भारत के सबसे वि‍शाल आबादी वाले राज्‍य उत्‍तर प्रदेश के तीन बार मुख्‍यमत्री एंव केन्‍द्र सरकार में दो बार रक्षा मंत्री रह चुके जनपद...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...