संयुक्त प्रेस क्लब इटावा की नई कार्यकारिणी घोषित, पत्रकारों की समस्याओं पर जताई चिंता

Share This

इटावा। संयुक्त प्रेस क्लब इटावा (उत्तर प्रदेश) की जिला कार्यकारिणी की बैठक संस्था के संरक्षक गणेश ज्ञानार्थी की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। बैठक में पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के प्रति शासन एवं प्रशासन की उदासीनता पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की गई।

बैठक के दौरान नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। घोषित कार्यकारिणी में गणेश ज्ञानार्थी, रणवीर सिंह भदौरिया, धर्मलाल चतुर्वेदी एवं राजेन्द्र यादव को संरक्षक बनाया गया है। वहीं राजेन्द्र भसीन को अध्यक्ष, सुधीर मिश्र को महामंत्री तथा अन्नू चौरसिया को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा संजय कुमार सिंह चौहान, मसूद तैमूरी एवं ओमरतन कश्यप को उपाध्यक्ष, अतुल गुप्ता को कोषाध्यक्ष, रघुवीर सिंह यादव एवं कमल मिश्रा को संगठन मंत्री तथा नितेश प्रताप सिंह को प्रचार मंत्री बनाया गया है।

सदस्य के रूप में संजीव शर्मा, राहुल तिवारी, मुनव्वर अली “अर्शी फोटोग्राफर” एवं वहाज अली “निहाल” को शामिल किया गया है। साथ ही शाकिर अली को भरथना नगर एवं संजीव राजपूत को इकदिल नगर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

बैठक में आगामी 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया।

इस अवसर पर संरक्षक गणेश ज्ञानार्थी ने नवगठित टीम को बधाई देते हुए कहा कि पत्रकार समाज और लोकतंत्र के प्रहरी हैं, लेकिन उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति शासन-प्रशासन की संवेदनहीनता चिंता का विषय है।

संगठन के अध्यक्ष राजेन्द्र भसीन ने बताया कि पत्रकारों की विभिन्न मांगों को लेकर संगठन का प्रतिनिधिमंडल पूर्व में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला, सदर विधायक सरिता भदौरिया एवं सांसद जितेंद्र दोहरे को ज्ञापन सौंप चुका है। इन मांगों में रेल यात्रा रियायत की बहाली, टोल टैक्स में छूट, पत्रकार सुरक्षा, आयुष्मान कार्ड, पेंशन योजना, आवास व्यवस्था एवं उत्पीड़न की निष्पक्ष जांच जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जो चिंताजनक है। अंत में महामंत्री सुधीर मिश्र ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

गोलियां चलती रहीं, ‘वंदे मातरम्’ गूंजता रहा: इटावा के तीन अमर शहीदों की शौर्य गाथा

31 मार्च 1931 की वह सुबह ताखा क्षेत्र के लिए किसी उत्सव से कम नहीं थी। नगला ढकाऊ की गलियों में खुशियों की लहर...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...